विज्ञापन

गंजापन छुपाना है? बिना विग अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, मिनटों में बदल जाएगा लुक

Ganjapan Chupane ke Tarike: सिर पर कम होते बालों से परेशान हैं. दिन रात इसी की टेंशन खाए जा रही है? जानें बिना विग और ट्रांसप्लांट के गंजापन छुपाने के 7 आसान, सुरक्षित और स्टाइलिश तरीके. अपना कॉन्फिडेंस वापस पाने के लिए जानिए क्या-क्या करें.

गंजापन छुपाना है? बिना विग अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, मिनटों में बदल जाएगा लुक
गंजापन कैसे छुपाएं
NDTV

Hide Baldness Without Wig: कम उम्र में गंजापन दिखने लगे तो आत्मविश्वास पर सीधा असर पड़ता है. कई लोग विग का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप बिना विग के भी अपने बालों की कमी छुपा सकते हैं? यहां जानिए आसान और स्मार्ट ट्रिक्स…

जब कंघी में ज्यादा बाल आने लगते हैं या सिर के बीच का हिस्सा खाली दिखने लगता है, तो दिल में थोड़ी घबराहट होने लगती है. कई लोगों के लिए ये रोज-रोज की टेंशन बन जाती है. 'पार्टी में जाने से पहले बाल कैसे सेट करूं', 'फोटो में सिर कैसे छुपाऊं', 'क्या मुझे विग लगानी पड़ेगी.' या 'ट्रांसप्लांट पर लाखों खर्च करने होंगे.

ये सोच-सोच कर ही आधा मूड खराब हो जाता है. लेकिन रुकिए...गंजापन छुपाने के लिए हर बार महंगे विग या दर्द भरी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. कुछ छोटी-छोटी, बिल्कुल आसान तरकीबें अपनाकर आप अपने लुक को इतना स्मार्ट बना सकते हैं कि किसी का ध्यान आपके गंजेपन की तरफ जाएगा ही नहीं, बल्कि लोग आपके स्टाइल की तारीफ करेंगे.

स्टाइलिस्ट भी मानते हैं कि सही कट और दाढ़ी बैलेंस से गंजापन काफी हद तक छिपाया जा सकता है.

बिना विग गंजापन छुपाने के तरीके | गंजापन कैसे छुपाएं | Hide Baldness Without Wig

1. बाल छोटे रखिए, ये सबसे आसान ट्रिक है

जब बाल पतले होने लगते हैं या सिर पर खाली जगह दिखने लगती है, तो ज्यादातर लोग गलती ये करते हैं कि बचे हुए बालों को लंबा रखने की कोशिश करते हैं. सच ये है कि इससे गंजापन और ज्यादा साफ नजर आता है. बाल छोटे और एक जैसी लंबाई में कटवाने से सिर पर कोई पैटर्न नहीं दिखता है.

बफ या क्रू कट जैसे स्टाइल इस समय बहुत ट्रेंड में हैं और ये गंजेपन को बहुत अच्छे से छुपा देते हैं. कई फेमस एक्टर और स्पोर्ट्समैन भी यही स्टाइल अपनाते हैं और एकदम स्मार्ट दिखते हैं. हर 2-3 हफ्ते में बाल ट्रिम करवाते रहें ताकि लुक हमेशा क्लीन और मैनेज्ड दिखे.

Latest and Breaking News on NDTV

 Baldness Hide Tips Without Wig.

2. सिर मुड़वाने का बोल्ड लुक भी ट्राई करें

अगर गंजापन ज्यादा बढ़ चुका है, तो सिर पूरी तरह मुड़वा लेना एक बहुत स्मार्ट चॉइस है. आज के दौर में बाल्ड लुक एक फैशन स्टेटमेंट बन गया है, शर्म की बात नहीं. सोचिए, जब सिर पर बाल ही नहीं होंगे, तो 'बाल झड़ रहे हैं' वाला सवाल खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा.

बस ध्यान रखें कि सिर को रेगुलर शेव करते रहें, ताकि स्किन स्मूथ बनी रहे और सिर पर हल्का मॉइस्चराइज़र भी लगाएं ताकि ड्राईनेस न हो.

3. दाढ़ी पर थोड़ा ज्यादा फोकस करें

ये ट्रिक बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन काम बहुत अच्छे से करती है. जब चेहरे पर अच्छी तरह से ग्रूम की हुई दाढ़ी होती है, तो लोगों का ध्यान खुद-ब-खुद नीचे की तरफ चला जाता है और सिर पर इतना फोकस नहीं रहता है.

घनी और सही शेप में कटी दाढ़ी पूरे चेहरे को बैलेंस कर देती है. इससे पूरा लुक मैच्योर और स्टाइलिश लगता है और गंजेपन की तरफ कम ध्यान जाता है.

4. कैप, हैट या बंदना का स्मार्ट इस्तेमाल करें

जब बाहर जाना हो खासकर धूप में, तो एक अच्छी कैप या हैट पहनना न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि बहुत प्रैक्टिकल भी है.

ये गंजेपन को कवर भी करती है और सिर को धूप-धूल से भी बचाती है. बस ध्यान रखें कि कैप ऐसी हो जो आपके कपड़ों और पर्सनालिटी से मैच करे, वरना अजीब लग सकता है. कैजुअल आउटिंग, ट्रैवलिंग या स्पोर्ट्स एक्टिविटी में ये बहुत काम आती है.

5. हेयरस्टाइल में हल्की वॉल्यूम वाली ट्रिक अपनाएं

अगर अभी पूरी तरह गंजापन नहीं आया है और बाल सिर्फ पतले हो रहे हैं, तो सही हेयरकट और स्टाइलिंग से बालों में वॉल्यूम का इल्यूजन बनाया जा सकता है.

हल्का-सा टेक्सचराइजिंग पाउडर या वॉल्यूमाइजिंग स्प्रे जड़ों में लगाने से बाल घने दिखते हैं. बाल सुखाते समय हेयर ड्रायर को नीचे से ऊपर की दिशा में इस्तेमाल करें, इससे भी बाल उठे हुए और भरे-भरे नजर आते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

 Ganjapan Kaise Chupaye.

6. सही कलर और कॉन्ट्रास्ट को समझें

ये ट्रिक थोड़ी टेक्निकल है पर बहुत असरदार है. दरअसल, खोपड़ी (स्कैल्प) का रंग और बालों का रंग जब एक जैसा होता है, तो गंजापन कम नजर आता है. जैसे अगर स्किन टोन डार्क है, तो डार्क शेड के बाल गंजेपन को छुपाने में मदद करते हैं.

इस वजह से बहुत से लोग हल्के टैटू जैसे 'हेयर स्कैल्प माइक्रोपिगमेंटेशन' की मदद भी लेते हैं, जिसमें स्कैल्प पर छोटे-छोटे डॉट्स बनाकर बालों के घनेपन का इल्यूजन दिया जाता है. ये ट्रांसप्लांट से बहुत हल्का और कम खर्चे वाला ऑप्शन है, फिर भी इसे करवाने से पहले किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है.

7. कॉन्फिडेंस और बॉडी लैंग्वेज, सबसे बड़ी ट्रिक

ये पढ़कर अजीब लग सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं, यही सबसे असरदार तरीका है. जब इंसान खुद अपने गंजेपन को लेकर सहज होता है, तो आसपास के लोग भी उस पर ध्यान देना बंद कर देते हैं. उल्टा, अगर कोई बार-बार सिर छुपाने की कोशिश करता रहे, तो लोगों का ध्यान वहीं चला जाता है. अच्छे कपड़े पहनें, सीधे खड़े रहें, मुस्कुराते रहें.

ध्यान रखें, दुनिया के कई बड़े एक्टर, बिजनेसमैन और लीडर गंजे हैं, फिर भी उनका कॉन्फिडेंस उन्हें सबसे अलग बनाता है. आपका स्टाइल आपके बालों से नहीं, आपकी पर्सनालिटी से बनता है.

Also Read; 

आपकी हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन? डॉक्टर ने बताया आसान फॉर्मूला

45 दिन में 7 किलो कम! न डाइट, न भूखा रहना – बस ये 5 आदतें बदलते ही बदल गई बॉडी

डाइट पर हो? ट्राई करो ये 5 यम्मी लो कैलोरी ब्रेकफास्ट, वजन भी घटेगा और एनर्जी भी मिलेगी

AIIMS की रिसर्च, लाइफस्‍टाइल का ये बदलाव और योग दूर करेगा औरतों की ये गंभीर समस्‍या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baldness, Hair Transplant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com