विज्ञापन

वेलेंटाइन डे तो सुना है, लेकिन ये Galentines Day क्या है, कब और कैसे मनाया जाता है, जानें हर बात

गैलेंटाइन्स डे के बारे में जानते हैं आप? इस दिन को कब और किस तरह सेलिब्रेट किया जाता है. और इस दिन लोग क्‍या करते हैं, जानें गैलेंटाइन डे के बारे में हर बात.

वेलेंटाइन डे तो सुना है, लेकिन ये Galentines Day क्या है, कब और कैसे मनाया जाता है, जानें हर बात

Galentines Day 2026: वैलेंटाइन डे का इंतजार तो हर प्रेमी जोड़े को होता है. इस‍ दिन को खास बनाने के लिए काफी कुछ करते हैं. अनोखे अंदाज में सेलिब्रेशन से लेकर अतरंगी तोहफों तक, प्‍यार का ये दिन पूरे साल के लिए यादगार बनाते हैं. पर गैलेंटाइन या गैलेंटाइन्स डे के बारे में जानते हैं आप? इस दिन को कब और किस तरह सेलिब्रेट किया जाता है. और इस दिन लोग क्‍या करते हैं, जानें गैलेंटाइन डे के बारे में हर बात. 

ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के लिए सबसे रोमांटिक शायरी कौन सी है? स्पेशल फ़ील करने के लिए भेजें ये 7 रोमांटिक शायरी

गैलेंटाइन्स डे कब होता है 

हर साल वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले यानी 13 फरवीर को गैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है. ये दिन होता है जब महिलाएं अपनी दोस्‍तों के साथ दोस्‍ती का जश्न मनाती हैं. इसे मनाने की शुरुआत हुई अमेरिकन टीवी शो ‘Parks and Recreation' की लीड कैरेक्टर लेस्ली नोप की वजह से. दरअसल, साल 2010 में लेस्‍ली ने अपनी सहेलियों के साथ ब्रंच किया. इसे गैलेंटाइन्स डे का नाम दिया गया. इसके बाद ये ट्रेंड बन गया और इसने पूरी दुनिया में धूम मचा दी.

Latest and Breaking News on NDTV

गैलेंटाइन्स डे क्‍यों मनाया जाता है 

इस दिन को मनाने की शुरुआत के पीछे कांसेप्‍ट यह है कि जीवन में जितना प्‍यार जरूरी है उतनी ही जरूरी दोस्ती भी है. दोस्‍त हर कदम पर हमारा साथ देते हैं. हमारे सुख-दुख को बांटते हैं, तो दोस्‍तों के साथ एक पूरा दिन सेलिब्रेट क्‍यों ना किया जाए. यानी एक दिन दोस्‍ती के नाम.

ये भी पढ़ें: वैलेंटाइन डे पर Love के लिए बनाएं ये स्‍पेशल केक, मिठास से दोगुना हो जाएगा प्‍यार

कैसे मनाएं गैलेंटाइन्स डे

अगर आप भी अपनी बेस्‍टी के साथ गैलेंटाइन्‍स डे मनाने का प्‍लान कर रही हैं, तो इस दिन आप ये एक्टिविटीज कर सकती हैं- 

  • गर्ल गैंग के साथ कैफे में ब्रंच का मजा ले सकती हैं.
  • अपनी दोस्‍त या गर्ल गैंग के साथ फेवरेट मूवी लगाओ, पॉपकॉर्न खाओ और खूब मस्‍ती करो.
  • साथ में अपनी पुरानी यादों को ताजा करो और खूब हंसी-खुशी के बीच दिन बिताओ. 
  • पूरा गैंग साथ मिलकर मूवी डे आउट पर जाए और उसके बाद साथ लंच या डिनर का प्‍लान कर सकते हैं. 
  • शॉर्ट ट्रिप के लिए साथ जाएं और वहां ढेरी सारी मस्‍ती का प्‍लान कर सकते हैं. 
लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Galentines Day 2026, Galentines Day, What Is Galentines Day, Galentines Day Date, Galentines Day In Valentines Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com