विज्ञापन

गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के लिए सबसे रोमांटिक शायरी कौन सी है? स्पेशल फ़ील करने के लिए भेजें ये 7 रोमांटिक शायरी

Romantic Girlfriend Boyfriend Status In Hindi: अगर आप अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खास और दिल को छू लेने वाली शायरी ढूंढ रहे हैं, तो पढ़ें 7 ओरिजिनल रोमांटिक शायरी, जो आपके प्यार को और भी गहरा बना देंगी. 

गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड के लिए सबसे रोमांटिक शायरी कौन सी है? स्पेशल फ़ील करने के लिए भेजें ये 7 रोमांटिक शायरी
Best Ever Romantic Shayari Status for Gf/Bf

Romantic Girlfriend Boyfriend Status In Hindi: प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जो जीवन को रंगों से भर देता है. जब हमे किसी इंसान से प्यार हो जात है, तो वह इंसान हमे हर दिन और भी खास लगने लगता है. उसको स्पेशल फ़ील करवाने के लिए के लिए कुछ न कुछ करने का मन करता है और अगर आपको भी लिखना पसंद है, तो अपने प्यार को दोगुना करने के लिए रोमांटिक शायरी भेज सकते हैं. एक छोटी-सी प्यारी शायरी आपके रिश्ते में मिठास घोल सकती है और आपके साथी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. अगर आप अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खास और दिल को छू लेने वाली शायरी ढूंढ रहे हैं, तो पढ़ें 7 ओरिजिनल रोमांटिक शायरी, जो आपके प्यार को और भी गहरा बना देंगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल को छू लेने वाली 2 लाइन शायरी कौन सी है?

दिल की पहचान

तेरी मुस्कान मेरी पहचान बन गई,
तेरी खुशी मेरी जान बन गई,
कैसे कहें कितना चाहते हैं तुम्हें,
तेरा नाम ही मेरी दुनिया बन गई।

हर पल तुम्हारा

हर सुबह तुम्हारा ख्याल आता है,
हर शाम तुम्हारा इंतज़ार होता है,
ना जाने कैसा रिश्ता है तुमसे,
बिना कहे ही प्यार हो जाता है।


तुम ही मेरी दुनिया

तुमसे मिलकर ऐसा लगा,
जैसे अधूरी कहानी पूरी हो गई,
जो सपने देखे थे अकेले में,
वो तुम्हारे साथ सच हो गई।

प्यार की बारिश

ना चाँद की चाहत, ना सितारों की फरमाइश,
बस तुम मिल जाओ तो पूरी हो हर ख्वाहिश,
दिल की धड़कन भी तुमसे ही है,
तुम हो तो लगती है जिंदगी में प्यार की बारिश।

साथ तुम्हारा

तेरा हाथ थामकर चलना है,
हर मुश्किल में साथ निभाना है,
जब तक है सांसें इस तन में,
बस तेरा ही होकर रहना है।

खामोश मोहब्बत

तेरी आँखों में जो बात है,
वो शब्दों में कहाँ होती है,
सच्ची मोहब्बत वही होती है,
जो खामोशी में भी महसूस होती है।

हमेशा के लिए

ना दूर रहना तुम कभी हमसे,
ना नाराज़ होना किसी बात पर,
तुम साथ हो तो सब अपना है,
वरना क्या रखा है इस संसार में।

इसे भी पढ़ें: Grapes Cleaning Tips: अंगूर को कैसे साफ करें, जानें अंगूरों से गंदगी और कीटनाशक हटाने के आसान टिप्स

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girlfriend Boyfriend Shayari In Hindi Text, Girlfriend Boyfriend Shayari In Hindi English, Gf Ke Liye Shayari 2 Line, Gf Ke Liye Shayari 2 Line English, Love Shayari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com