Expert tips for weight gain : क्या आप भी उनमें से हैं जिनका शरीर जरूरत से ज्यादा दुबला-पतला है और चाहते हैं वेट गेन करना ? अगर आपका जवाब हां है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. आज की इस लेख में हम डॉक्टर दीपांकर राहुल (BAMS, M.D. आयुव्या) के बताए 5 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों (5 herbs to weight gain) के बारे में जानेंगे, जो हेल्दी वेट गेन करने में आपकी मदद कर सकते हैं. डिलीवरी के बाद मां को फॉलो करनी चाहिए ये डाइट, बच्चे का वजन तेजी से बढ़ेगा और इम्यूनिटी होगी बूस्ट
वेट गेन आयुर्वेदिक टिप्स
1 - डॉक्टर दीपांकर राहुल बताते हैं कि 1 टी स्पून अश्वगंधा पाउडर को 1 गिलास गरम दूध में मिक्स करके दिन में 1 से 2 बार पीना है. यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर करता है. आप इस मिश्रण में स्वाद के लिए शहद भी मिला सकते हैं.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
2 - दूसरा है शतावरी पाउडर, जिसे 1 गिलास गरम दूध में 1 टी स्पून मिक्स करके दिन में 1 या 2 बार मील से पहले पीना है. यह आपके अपेटाइट को बेहतर करेगा.
3 - तीसरी है मुलेठी पाउडर, जिसे 1 कप पानी में उबालकर छान लें फिर इसे चाय की तरह सिप-सिप करके पीना है. यह भी आपके डाइजेस्टिव सिस्टम और अपेटाइट को इंपूर्व करेगा.
4- चौथा है आंवला जूस जो विटामिन सी का रिच सोर्स माना जाता है, आप रोजाना पी सकते हैं. यह आपके अपेटाइट और मेटाबॉलिज्म दोनों को बेहतर करेगा.
5- पांचवां है मेथी दाना जिसे आपको 1 चम्मच रात में भिगोकर रख देना है फिर सुबह में खा लेना है. यह भी आपके वेट गेन जर्नी को आसान बानएगा.
जरूरी बात : वहीं, डॉक्टर दीपांकर कहते हैं वेट गेन डाइट में कैलोरी बढ़ाना काफी नहीं, बल्कि शरीर के दोशाज बैलेंस और मेंटेन रखना भी जरूरी होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आपको ये सारे हर्ब्स रोजाना अरेंज करना मुश्किल लगता है तो फिर आप मार्केट से आयुर्वेदिक वेट गेनर पाउडर खरीद सकते हैं, जिसमें ये सारे इंग्रीडिएंट्स मौजूद होंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं