विज्ञापन

परफ्यूम पर लिखे EDC, EDT और EDP का क्या मतलब होता है? खरीदने से पहले जान लें फर्क

परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब और कौन सा परफ्यूम कितनी देर तक टिकता है, ताकि अगली बार खरीदते समय गलती न हो.

परफ्यूम पर लिखे EDC, EDT और EDP का क्या मतलब होता है? खरीदने से पहले जान लें फर्क
सबसे लंबे समय तक चलने वाला परफ्यूम कौन सा है?
NDTV

अक्सर लोगों को यह शिकायत रहती है कि परफ्यूम कितना भी लगा लो, बहुत जल्दी उड़ जाता है. क्या आप भी इसी समस्या से परेशान हैं? अगर हाँ, तो ये स्टोरी आपके लिए है. आपके साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप परफ्यूम खरीदते समय उसके ऊपर लिखे कोड पर ध्यान नहीं देते हैं। हर परफ्यूम की बोतल पर 3 कोड लिखे होते हैं, जो यह बताते हैं कि परफ्यूम कितनी देर तक टिकेगा.

कौन से हैं वो 3 कोड?

  • EDC: Eau de Cologne
  • EDT: Eau de Toilette
  • EDP: Eau de Parfum

चलिए अब इन कोड्स के मतलब समझते हैं

EDC / Eau de Cologne का क्या मतलब है?

  • परफ्यूम की बोतल पर लिखा EDC / Eau de Cologne उसकी खुशबू की ताकत बताता है.
  • इसमें खुशबू का ऑयल सबसे कम होता है.
  • यही कारण है इसकी खुशबू हल्की होती है.
  • खुशबू हल्की होने के कारण जल्दी उड़ जाती है और ये परफ्यूम 1 से 2 घंटे चलता है.

EDT / Eau de Toilette का क्या मतलब है?

  • जिस परफ्यूम पर EDT लिखा होता है,
  • उसमें न बहुत हल्की और न बहुत ज्यादा खुशबू होती है. 
  • इसमें खुशबू की मात्रा EDC के मुकाबले ज्यादा होती है.
  • आमतौर पर इसकी महक 3 से 5 घंटे तक टिकी रहती है.

EDP / Eau de Parfum का क्या मतलब है?

  • EDP दूसरे परफ्यूम जैसे EDT या EDC की तुलना में ज्यादा स्ट्रॉन्ग और लंबे समय तक टिकी रहती है.
  • इसमें खुशबू का ऑयल ज्यादा होता है, जिसकी वजह से इसकी खुशबू काफी स्ट्रॉन्ग होती है.
  •  इस तरह के परफ्यूम को लगाने के बाद इसकी खुशबू 5 से 8 घंटे तक आसानी से बनी रहती है.
  • EDP परफ्यूम खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा देर तक जिन्हें स्ट्रॉन्ग महक पसंद है.

इसे भी पढ़ें: लद्दाख जाने का प्लान है? मजा न बन जाए सजा, पहले जान लें मौसम और जाम का हाल, वायरल वीडियो ने खोली पोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Perfume Tips, Perfume Hacks, Fragrance, Beauty Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com