विज्ञापन

परफ्यूम की खुशबू को उड़ने से कैसे रोकें? अगर कर लिए ये 3 काम, घंटों तक टिकी रहेगी खुशबू

How To Make Your Fragrances Last All Day: आज हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान और असरदार टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से गर्मियों में परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी. 

परफ्यूम की खुशबू को उड़ने से कैसे रोकें? अगर कर लिए ये 3 काम, घंटों तक टिकी रहेगी खुशबू
What is the best way to make perfume last all day?

How To Make Your Fragrance Last All Day: गर्मियों में तेज धूप और नमी के कारण ज्यादा पसीना आता आम बात है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब आप आपको कही बाहर जाना हो और ज्यादा पसीना आने के कारण अभी लगाया परफ्यूम मिनटों में गायब हो जाए. चाहें, जितना महंगा या लॉन्ग-लास्टिंग परफ्यूम इस्तेमाल कर लें, फिर भी इस दिक्कत का सामना लगभग हर किसी को करना पड़ता है. अब सवाल यह कि इस समस्या का समाधान कैसे किया जाए? आज हम आपके साथ कुछ ऐसी आसान और असरदार टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से गर्मियों में परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

परफ्यूम को देर तक टिकाने के आसान उपाय

नहाने के बाद परफ्यूम लगाएं: नहाने के बाद आपकी स्किन साफ और नम रहती है, ऐसे में अगर आप नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम लगाते हैं, तो खुशबू लंबे समय तक टिकी रह सकती है. अगर आप कपड़े पहनने के बाद इसे लगाते हैं, तो हो सकता है खुशबू हवा में उड़ जाए. इसलिए कोशिश करें नहाने के तुरंत बाद ही परफ्यूम लगाएं. 

मॉइस्चराइज़ स्किन पर: अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो परफ्यूम खुशबू लंबे समय तक नहीं टिकेगी. ऐसे में गर्मियों में परफ्यूम की खुशबू को ज्यादा देर तक बनाए रखने के लिए जरूरी है आपकी स्किन अच्छी तरह मॉइस्चराइज़ हो. आप स्किन को ड्राइनेस से दूर रखने के लिए लिए अपने पसंदीदा मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

शरीर के सही हिस्सों में लगाएं: शरीर के कुछ हिस्सों में अगर आप परफ्यूम लगाते हैं, तो खुशबू ज्यादा देर टिकी रह सकती है. कलाई, कानों के पीछे, गर्दन के दोनों साइड, कोहनी के अंदर और घुटनों के पीछे. इन जगहों पर लगाने से खुशबू तापमान के कारण घंटों तक फैलती रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

किन बातों का ध्यान रखें?

  • पसीना आने के तुरंत बाद परफ्यूम न लगाएं
  • परफ्यूम को हमेशा ठंडी जगह पर रखें
  • लंबे समय तक चलने वाली सुगंध चुनें
  • हमेशा कम से कम 6 से 8 इंच की दूरी से स्प्रे करें

इसे भी पढ़ें: World Health Day 2026: ये 5 छोटी आदतें आपकी उम्र 10 साल बढ़ा सकती हैं, डॉक्टरों की राय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com