- मौसमी बीमारियों से बचने के लिए खाएं ये फल.
- इम्यूनिटी भी होती है मजबूत.
- सर्दी-जुकाम को रखते हैं दूर.
Immunity Boosters: बरसात का सुहाना मौसम आता है और उसके साथ आती हैं बीमारियां और इंफेक्शंस. यह उन मौसमों में से है जिसमें सर्दी, जुकाम (Cold) और वायरल फीवर (Viral Fever) भी बहुत जल्दी पकड़ता है. ऐसे में खानपान पर ध्यान देना अनिवार्य शर्त हो जाती है. फलों (Fruits) की बात करें तो ऐसे बहुत से फल हैं जिनके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. जानिए मॉनसून के ऐसे ही 5 फलों के बारे में जो इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाने के लिए अच्छे हैं.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मॉनसून में मजबूत इम्यूनिटी के लिए फल | Fruits For Strong Immunity In Monsoon
प्लमआम भाषा में इसे आड़ु भी कहा जाता है. प्लम (Plum) की गिनती उन फलों में की जाती है जो सेहत के लिए बेहद अच्छे साबित होते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं. विटामिन सी, विटामिन के, पौटेशियम और फाइबर (Fibre) की अच्छीखासी मात्रा वाला प्लम बरसाती बीमारियों को भी दूर रखता है.
जामुन
बरसात में पेट की दिक्कतें भी खूब होती हैं जिनमें जामुन (Jamun) का सेवन खासा अच्छा साबित होता है. इम्यून सिस्टम (Immune System) मजबूत करने वाले इस फल में विटामिन सी, फाइबर, आयरन और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है.
बारिश के मौसम में लीची खूब आती हैं. यह खाने में भी स्वादिष्ट है जिस चलते इसे खरीदा भी खूब जाता है. इसे इम्यून बूस्टर फल कहा जा सकता है जिसमें पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के अनेक गुण होते हैं.
नाशपाती
विटामिन सी से भरपूर फल इम्यूनिटी को मजबूत करने में लाभकारी होते हैं और नाशपाती भी इन्हीं फलों में से एक है. मॉनसून में खासा बिकने वाली नाशपाती छोटी-मोटी बीमारियों को शरीर के आस-पास भी भटकने नहीं देती. शाम 4 से 6 बजे के बीच खाने के लिए यह एक अच्छा फल है.
एक अनार और सौ बीमार तो आपने सुना ही होगा और यह भी सुना होगा की अनार (Pomegranate) शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अच्छा फल है. यह एंटी-ओक्सीडेंट्स से भरपूर और इसमें विटामिन बी की भी अच्छी मात्रा पायी जाती है.
पुरुष हो गए हैं झड़ते बालों से परेशान तो अपनाकर देखें ये आसान से टिप्स, लहराने लगेंगे घने बाल
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं