Best Dry Fruit: ड्राई फ्रूट को आम तौर काजू, बादाम या अखरोट मान लिया जाता है लेकिन हेजल नट (Hazelnut) एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं. टेस्ट में मीठे हेजल फ्रूट गुणों का भंडार होते हैं और इन्हें कच्चा या भूनकर डाइट में शामिल किया जा सकता है. इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल, फाइबर से लेकर एंटी ऑक्सीडेंट का भंडार होता है. सेहत (Health) के लिए फायदेमंद हेजल नट हार्ट हेल्थ से लेकर खून की कमी की समस्या को दूर कर देता है. इसके साथ ही यह कैंसर और डायबिटिज जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है. नियमित रूप से हेजल नट को डाइट में शामिल करने से ओवर ऑल हेल्थ भी बेहतर होता है. आइए जानते हैं हेजल नट के फायदे (Benefits of Hazelnut ) ….
मूंगफली अंकुरित करके खाना कर दें शुरू, वजन होगा तेजी से कम और दिल रहेगा हमेशा हेल्दी
हेजलनट्स के फायदे ( Benefits of Hazelnut )
वजन बढ़ाने में मददगार
कुछ लोग बहुत ज्यादा दुबले पतले होते हैं. ऐसे लोगों के लिए हेजल नट बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. प्रोटीन के भंडार हेजल नट वजन को तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्ट्रॉग बोन्स
हेजल नट को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं. इससे हडिडयों से जुड् बीमारियां जैसे ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा कम होता है. लंबे समय तक बोन्स हेल्थ बेहतर रहता है.

हार्ट हेल्थ
हेजलनट्स हार्ट के लिए फायदेमंद है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है जिससे बीपी की समस्या कम होती है.
कैंसर से बचाव
हेजलनट्स में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन, मिनरल्स, विटामिन ई और मैंगनीज कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं.

Photo Credit: iStock
एनीमिया से बचाव
हेज़ल नट बॉडी में में खून की कमी या एनिमिया की समस्या को कम करने में भी मददगार होता है. इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन और पोटेशियम खून की कमी को दूर करते हैं. यह ब्लड में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.
स्किन और हेयर हेल्थ
हेजल नट बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद विटामिन ई स्किन और बालों की हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है.
100 ग्राम हेजल नट में मौजूद पोषक तत्व
कैलोरी (kcal) 628
कुल वसा 61 g
कोलेस्टेरॉल 0 mg
सोडियम 0 mg
पोटैशियम 680 mg
कार्बोहाइड्रेट 17 g
शुगर 4.3 g
प्रोटीन 15 g
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं