Benefits of consuming sprouted peanuts: मूंगफली खाना यूं तो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में मूंगफली (peanuts) का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं अंकुरित मूंगफली खाने के बेहतरीन फायदे, जो साधारण मूंगफली से ज्यादा फायदेमंद होती है. इसे आप रेगुलर अपनी डाइट में शामिल करके अपनी हार्ट हेल्थ (heart health) से लेकर पाचन (Gut Health) को बेहतर करने और वेट लॉस भी कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं स्प्राउट्स यानी कि अंकुरित मूंगफली खाने के 7 बेहतरीन फायदे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोषक तत्वों से भरपूर
अंकुरित मूंगफली आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन ई, विटामिन बी और मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स से भरपूर होती हैं.
प्रोटीन की मात्रा
अंकुरित मूंगफली में बिना अंकुरित मूंगफली की तुलना में ज्यादा प्रोटीन होता है. ये एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है, जो वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट सोर्स है.

फाइबर से भरपूर
अंकुरित मूंगफली फाइबर का भी एक अच्छा सोर्स हैं, जो पाचन में मदद कर सकती है.
एंटीऑक्सीडेंट गुण
अंकुरित मूंगफली रेसवेराट्रॉल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचने और इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करती है.
हार्ट हेल्थ में फायदेमंद
अंकुरित मूंगफली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम करने और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकते हैं.
वेट लॉस में मददगार
पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद, अंकुरित मूंगफली में कैलोरी कम होती है, जो इसे वेट लॉस के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बनाती है.

हड्डियों को मजबूती दें
अंकुरित मूंगफली में विटामिन बी की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसके अलावा इसमें हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं. जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में स्प्राउट मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं