Skin Care: शरीर जब अंदर से स्वस्थ रहता है तो उसका असर स्किन पर बाहरी तौर पर भी नजर आता है. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है. यहां भी एक्सपर्ट के बताए ऐसे ही हर्बल वॉटर (Herbal Water) का जिक्र किया जा रहा है जो त्वचा को निखारने में मददगार होता है. इस हर्बल वॉटर को बनाने का तरीका शेयर किया है सेलेब्रिटी शेफ सिमोन कथूरिया ने. सिमोन का कहना है कि यह हर्बल डिटॉक्स वॉटर त्वचा को निखारता है, शरीर को ताजगी देता है और पाचन दुरुस्त रखने में असरदार है. जानिए इस हर्बल वॉटर को किस तरह बनाया जाता है.
रोजाना 100 ग्राम सोया चंक्स खाने से क्या होता है, न्यूट्रिशनिस्ट ने दिया जवाबत्वचा निखारने के लिए हर्बल वॉटर | Herbal Water For Glowing Skin
इस हर्बल वॉटर को बनाने के लिए आपको चुकुंदर, सेब, किशमिश और सौंफ के दानों की जरूरत होगी. ड्रिंक बनाने के लिए अदरक, चुकुंदर (Beetroot) और सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें. सभी चीजों को किसी बोतल में डालें और पानी डालकर मिला लें. इस डिटॉक्स हर्बल वॉटर को पीने पर सेहत और सुंदरता दोनों को ही फायदे मिलते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये ड्रिंक्स भी हैं फायदेमंद
त्वचा को निखारने के लिए अपने लाइफस्टाइल में अलग-अलग डिटॉक्स ड्रिंक्स (Detox Drinks) को शामिल किया जा सकता है. नारियल पानी पीने पर भी शरीर डिटॉक्स होता है और त्वचा पर निखार आता है. नारियल पानी में इल्केट्रोलाइट्स, विटामिन और खनिज भी होते हैं, साथ ही इसमें पौटेशियम और मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है. यह शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देता है और इसे पीने पर स्किन की इरिटेशन कम होती है.
खीरे और पुदीने का पानी भी अच्छा डिटॉक्स वॉटर है. हाइड्रेटिंग गुणों से भरपूर इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक बोतल पानी में खीरे के टुकड़े काटकर डालें और थोड़ा पुदीना मिला लें. इससे शरीर को ताजगी भी मिलती है.
गाजर का जूस भी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए पिया जा सकता है. गाजर में विटामिन सी और ई के गुण होते हैं जो इसे त्वचा के लिए फायदेमंद बनाते हैं. इससे स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स भी कम होने लगते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं