How To Regulate Periods: महिलाओं को पीरियड्स आना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन यह नेचुरल चीजें कई लोगों के लिए अननेचुरल तरीके से आती है. जिसमें ना ही रेगुलेटरी होती है और जब पीरियड्स आते हैं, तो बेहद दर्द और तकलीफ से गुजरना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा का अचूक नुस्खा (Dhaniya Ke Beej Ki Chai Ke Fayde) जिसका इस्तेमाल करके आप पीरियड्स की अनियमितता (Periods Irregularity), पीरियड्स पेन यहां तक की हार्मोन को भी बैलेंस कर सकते हैं. तो आप भी अपनी डाइट में इस चाय को शामिल करना शुरू कर दें और महीने भर में ही फर्क देखें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीरियड्स को रेगुलर करने का तरीका (How To Regulate Periods)
इंस्टाग्राम पर dr.shilpaarora नाम से बने पेज पर डॉक्टर शिल्पा अरोड़ा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि कैसे एक चाय आपकी पीरियड्स की सभी प्रॉब्लम को दूर कर सकती है. इसके लिए केवल आपको दो इंग्रेडिएंट्स चाहिए- धनिया के बीज और पानी. जो आसानी से आपके किचन में मिल जाएंगे. यह पीरियड्स को रेगुलर करने के साथ ही पीसीओडी की समस्या को भी कम करते हैं.
गर्मी में इन गलतियों की वजह से फट जाता है AC, आप भी तो नहीं कर रहे ये जानलेवा भूल?
कैसे बनाएं धनिया की चाय (Coriander Seed Tea)
धनिया की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच धनिया के बीज को रात भर के लिए भिगोकर रख दें. सुबह एक पैन में धनिया के बीज और पानी को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. जब यह आधा रह जाए, तो इसे छान लें. जब यह धनिया की चाय हल्की गुनगुनी हो, तो इसका सेवन रोज सुबह खाली पेट करें. डॉ शिल्पा ने ये भी बताया कि जिन महिलाओं या लड़कियों के पीरियड्स बिल्कुल भी टाइम पर नहीं आते वह दिन में दो से तीन बार भी इस चाय का सेवन कर सकती हैं.

धनिया के बीज की चाय पीने के फायदे (Benefits Of Coriander Seed Tea)
हार्मोन को बैलेंस करें : धनिया के बीज एस्ट्रोजन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते है. इससे पीरियड्स से जुड़ी समस्या जैसे मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन या थकान कम होती है.
शरीर को डिटॉक्स करें : धनिया के बीज शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं. ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं. साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं.
हैवी ब्लीडिंग को कंट्रोल करें : अगर पीरियड्स के दौरान आपको बहुत ज्यादा हैवी ब्लीडिंग होती है, तो धनिया की बीज का पानी पिएं, इससे ब्लीडिंग को कंट्रोल करने में मदद मिलती है.
पीरियड्स क्रैम्प्स को कम करें : धनिया के बीज में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स और दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं.
कैसे करें धनिया के बीज का सेवन (How To Eat Coriander Seed)
- धनिया के बीज का सेवन करने के लिए आप रात भर धनिया के सीड्स को पानी में भिगोकर सुबह इसकी चाय बनाकर छानकर पी लें.
- इसके अलावा आप धनिया के बीज को पानी में उबालकर शहद और नींबू डालकर भी चाय की तरह इसे पी सकते हैं या धनिया के बीज के पाउडर को गर्म पानी में डालकर इसका सेवन करें.
- बस ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं