विज्ञापन

DIY Janmashtami: बाजार की महंगी सजावट छोड़ें, घर पर 5 मिनट में ऐसे बनाएं लड्डू गोपाल का खूबसूरत झूला

DIY Janmashtami Jhula: जन्माष्टमी पर घर की साधारण टोकरी से लड्डू गोपाल का खूबसूरत झूला बनाएं. DIY एक्सपर्ट आरती गुप्ता ने बताया कि रस्सी, कपड़ा, लेस और फूलों की मदद से कम खर्च में 10 मिनट में तैयार करें.

DIY Janmashtami: बाजार की महंगी सजावट छोड़ें, घर पर 5 मिनट में ऐसे बनाएं लड्डू गोपाल का खूबसूरत झूला
जन्माष्टमी पर घर की साधारण टोकरी से लड्डू गोपाल का खूबसूरत झूला बनाएं
ndtv

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को झूला झुलाने की परंपरा है. बाजार में मिलने वाले झूले कई बार महंगे होते हैं, लेकिन घर में पड़ी साधारण प्लास्टिक या बांस की टोकरी से भी सिर्फ पांच मिनट के अंदर कान्हा जी के लिए सुंदर और मजबूत झूला बनाया जा सकता है. DIY एक्सपर्ट आरती गुप्ता ने आसान तरीके से झूला बनाने का तरीका बताया है.

टोकरी में ऐसे लगाएं रस्सी

DIY एक्सपर्ट आरती गुप्ता ने बताया कि झूला बनाने के लिए सबसे पहले एक टोकरी लें. इसमें तीन बराबर लंबाई की डोरियां बांधें, ताकि झूला टेढ़ा न हो। तीनों डोरियों को टोकरी के अलग-अलग किनारों पर बराबर दूरी पर बांधना जरूरी है. चाहें तो चार डोरियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

पीले कपड़े से दें खूबसूरत लुक

उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद टोकरी को सजाने के लिए कोई भी पसंदीदा कपड़ा लें. वीडियो में पीले रंग के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है. कपड़े को टोकरी के बाहर से अंदर की तरफ ले जाकर ग्लू गन से किनारों पर चिपकाएं. ध्यान रखें कि डोरियां बााहर की तरफ रहें.

यह भी पढ़ें:  घर की हवा को साफ रखने वाले 5 पौधे, जानिए कौन सा पौधा किस प्रदूषक को कम करने में मदद करता है

लेस और फूलों से करें सजावट

झूले को और सुंदर बनाने के लिए फ्रिल या लहरिया डिजाइन वाली लेस लगाई जा सकती है. लेस को टोकरी के चारों तरफ चिपकाने से कपड़े की प्लेट्स भी छिप जाती हैं और झूले को फ्लेयर वाला लुक मिलता है. इसके बाद आर्टिफिशियल फूलों से इसे सजाया जाा सकता है.

कान्हा जी के लिए बनाएं गद्देदार सीट

लड्डू गोपाल के बैठने के लिए गोल कार्डबोर्ड या किसी पुराने केक प्लेटर पर फोम लगाएं. इसके ऊपर मुलायम वेलवेट कपड़ा चिपका दें. इससे झूले में कान्हा जी के लिए आरामदायक सीट तैयाार हो जाएगी.

छोटे-बड़े लड्डू गोपाल के लिए उपयोगी

क्राफ्ट एक्सपर्ट ने बताया कि इस तरह का झूला अलग-अलग साइज के लड्डू गोपाल के लिए बनाया जा सकता है. कम सामान में यह झूला करीब 10 मिनट में तैयार हो जाता है और इसे घर के किसी भी सुरक्षित स्थाान पर आसानी से लटकाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:  Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी की सजावट घर पर कैसे करें? बिना पैसे खर्च किए इन 5 आसान तरीकों घर को दें कृष्णमय लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami 2026, Janmashtami 2026 Date And Time, Janmashtami 2026 Decoration, Janmashtami 2026 Kab Ki Hai, Janmashtami 2026 Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com