R Madhavan Success Habits: तेजी से भागती जिंदगी में लोग सफलता और मानसिक शांति दोनों चाहते हैं, लेकिन अक्सर इसकी शुरुआत कहां से करें यह समझ नहीं आता. कई बार हम बाहर के माहौल को दोष देते हैं, जबकि असली असर हमारे अपने घर के एनवायरमेंट का होता है. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आर. माधवन ने इसी बात पर ध्यान खींचा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि घर में मौजूद कुछ रोजमर्रा की आदतें ही हमारी ग्रोथ और मानसिक सुकून में सबसे बड़ा रोड़ा बन सकती हैं. माधवन के शेयर किए इस मैसेज के मुताबिक घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि वह स्पेस है जो हमारी सोच, व्यवहार और जीवन की दिशा तय करता है. अगर यही माहौल नेगेटिव हो, तो इसका सीधा असर हमारे काम, रिश्तों और मानसिक स्थिति पर पड़ता है.
सुकून के बीच ये 4 आदतें बनती हैं सबसे बड़ी रुकावट | Amidst the Calm, These 4 Habits Become the Biggest Obstacles
1. हर समय झगड़ा और बहस
अगर घर में हर छोटी बात पर बहस या तनाव रहता है, तो यह माहौल धीरे-धीरे मानसिक थकान पैदा करता है. ऐसे माहौल में न फोकस बन पाता है और न ही ग्रोथ संभव होती है. इसमें कोई शक नहीं कि एक ही घर में रहने वाले लोगों के विचार अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में विचारों का टकराव कोई नई बात नहीं है. लेकिन ध्यान रहे कि मतभेद कभी भी मनभेद का कारण नहीं बनना चाहिए.
ये भी पढ़ें: फोन कवर में पैसे रखते हैं? ये आदत आपको महंगी पड़ सकती है
2. हर चीज पर शिकायत करना
लगातार शिकायत करना एक नेगेटिव माइंडसेट बना देता है. जब ध्यान हमेशा कमी पर रहता है, तो व्यक्ति धीरे-धीरे हर चीज में नेगेटिविटी देखने लगता है. इसके बजाय तो ईश्वर ने हमें दिया है उसे पॉजिटिव ढंग से लेते हुए उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए.

3. आलस और टालमटोल
बेहतर जिंदगी की चाह रखने के बावजूद मेहनत से बचना सबसे बड़ी रुकावट है. अनुशासन और निरंतरता के बिना कोई भी लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो जाता है. अगर आपके लक्ष्य बड़े हैं तो उसके मुताबिक मेहनत और कोशिश करना भी बेहद जरूरी है. वरना ऊंचे लक्ष्य भी आपको सिवाए निराशा के कुछ नहीं दे सकता.
ये भी पढ़ें: बिना केमिकल घर से कीड़े‑मकोड़े भगाने के आसान और असरदार तरीके
4. घर में फैली अव्यवस्था
बिखरा हुआ घर सिर्फ जगह नहीं, बल्कि दिमाग की स्थिति भी दिखाता है. जब आसपास अव्यवस्था होती है, तो फोकस और एनर्जी दोनों प्रभावित होते हैं. साफ सुथरा और व्यवस्थित घर इंसान को पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं