Milk Boiling Tips: दूध उबालने वैसे तो इतना आसान है कि इसे बच्चों का खेल कहें तो भी कुछ गलत नहीं होगा. लेकिन ये बात सुनने में जितनी आसान लगती है. एक जरा सी लापरवाही या चंद पलों की अनदेखी इस काम को उतना ही मुश्किल और लेंदी बना देती है. अक्सर घरों में दूध (Dhoodh Boil Karne Ka Tarika) या चाय उबालते समय बर्तन से बाहर गिर जाता है. जिससे गैस गंदी हो जाती है और उसे साफ करना मुश्किल और टाइम टेकिंग हो जाता है. यह समस्या तब ज्यादा होती है जब हम किसी और काम में व्यस्त होते हैं और दूध (Doodh Boil Karne Se Kya Hota) या चाय पर ध्यान नहीं देते. तेज आंच और झाग बनने के कारण दूध या चाय जल्दी उबलकर गिर जाती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इससे बच सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन तरीके, जिनकी मदद से आप बिना चिंता किए दूध और चाय उबाल सकते हैं.
Kitchen Cleaning Tips: इन घरेलू टिप्स से साफ रहेगी किचन सिंक, कॉकरोच की एंट्री भी होगी बैन
दूध उबालते समय इन उपायों को अपनाएं - Tips To Stop Boiling Milk Falling Out Of The Vessel
1. बर्तन के किनारों पर घी या मक्खन लगाएंजब भी दूध या चाय उबालें, तो बर्तन के ऊपरी किनारों पर थोड़ा सा घी या मक्खन लगा दें. इससे जब दूध उबलता है, तो झाग उठने के बावजूद बर्तन से बाहर नहीं गिरेगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दूध या चाय उबालते समय बर्तन के ऊपर लकड़ी की चम्मच या करछुल रखने से झाग को फैलने से रोका जा सकता है. लकड़ी की चम्मच टैंप्रेचर को कंट्रोल करने में मदद करती है. जिससे दूध या चाय उबलकर बाहर नहीं गिरती.
3. धीमी आंच पर उबालेंतेज आंच पर दूध और चाय जल्दी उबलकर गिर जाती है. इसलिए दूध या चाय को हमेशा धीमी या मीडियम आंच पर उबालें. इससे उबाल आने की प्रोसेस थोड़ी स्लो रहेगी और उबालने के दौरान दूध बाहर नहीं गिरेगा. साथ ही, बीच-बीच में दूध या चाय को चम्मच से हिलाते भी रहें ताकि दूध जले नहीं.
4. बर्तन में स्टील का चम्मच डालेंदूध या चाय उबालते समय उसमें एक छोटा स्टील का चम्मच डाल दें. ये तरीका आंच को पूरी सरफेस पर इक्वली ड्रिस्ट्रिब्यूट करने में कारगर होता है और झाग बनने से रोकता है. जिससे दूध या चाय बर्तन से बाहर नहीं गिरती.
5. बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें
अगर ज्यादा मात्रा में दूध या चाय उबालनी हो, तो हमेशा बड़े बर्तन का इस्तेमाल करें. छोटे बर्तन में दूध उबलने से झाग जल्दी भर जाता है. जिससे दूध बाहर गिरने का डर बढ़ जाता है. बड़े बर्तन में झाग को फैलने की अधिक जगह मिलती है, जिससे गिरने की संभावना कम हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं