Kitchen Cleaning Tips: रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. जहां खाना पकाने से लेकर बर्तन धोने तक कई काम किए जाते हैं. लोग रसोई की सफाई पर तो पूरा ध्यान देते है, लेकिन इसका एक हिस्सा छूट जाता है, जो है रसोई घर का सिंक ड्रेन (Sink Drain Ko Saaf Kaise Rakhen). लंबे समय तक सफाई न हो पाने की वजह से सिंक जाम हो जाता है. कई बार उसमें से बदबू भी आने लगती है. यही नहीं गंदे सिंक ड्रेन से कॉकरोच (Cockroach Bhagane Ke Desi Nuskhe) और दूसरे कीड़े-मकोड़े भी घर में आने लगते हैं. इस समस्या से बचने के लिए इसको रेगुलर साफ करना जरूरी है. चलिए जानते हैं रसोई के सिंक ड्रेन कैसे साफ करें और कॉकरोचों को रोकने के लिए क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं.
औषधिय के गुणों से भरपूर हैं ये हरे पत्ते, गर्मियों में नहीं अमृत से कम
सिंक ड्रेन के जाम होने के कारण - Why Kitchen Sink Drain Choke
सिंक में किचन के बहुत सारे काम होते हैं. सिंक में ही बर्तन धोने का काम होता है. इस दौरान खाने के बहुत सारे छोटे-छोटे टुकड़े सिंक ड्रेन के पाइप में फंस जाते हैं. जिसकी वजह से किचन सिंक ड्रेन जाम हो जाता है. कुछ लोग चाय पत्ती भी सिंक में ही बहा देते हैं. चाय की पत्ती सिंक ड्रेन को चोक कर देती है. सिंक में ही तेल, साबुन और डिटर्जेंट भी जाता है. जो कभी कभी सिंक ड्रेन के पाइप में जम जाता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सिंक ड्रेन साफ करने के तरीके - Tips To Clean Kitchen Sink Drain
1. बेकिंग सोडा और सिरका का उपयोग करें- सबसे पहले, आधा कप बेकिंग सोडा सिंक के ड्रेन में डालें.
- इसके बाद आधा कप सफेद सिरका डालें.
- अब 10-15 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें.
- फिर गर्म पानी डालकर सिंक को अच्छे से फ्लश करें.
- यह मिश्रण ड्रेन पाइप में जमा गंदगी को घोलने में मदद करता है.
- एक लीटर पानी को उबालें.
- उसमें दो चम्मच नमक मिलाएं.
- इस पानी को धीरे-धीरे सिंक ड्रेन में डालें.
- यह प्रक्रिया हफ्ते में एक बार दोहराने से पाइप में गंदगी नहीं जमेगी.
आधा कप बेकिंग सोडा में एक नींबू का रस मिलाएं.
- इसे सिंक ड्रेन में डालकर 10 मिनट तक छोड़ दें.
- फिर गर्म पानी डालकर इसे साफ करें.
कॉकरोच को रोकने के तरीके - Tips To Bane Cockroach Entry In Kitchen
सिंक के ड्रेन पाइप की चोक होने की समस्या तो होती ही है. इस पाइप के जरिए घर में कॉकरोच भी घुस आते हैं. कुछ घरेलू उपाय करके सिंक ड्रेन से कॉकरोचों का आना भी रोका जा सकता है.
1. बोरिक पाउडर का इस्तेमाल करें- सिंक के ड्रेन के चारों ओर और पाइप के पास बोरिक पाउडर छिड़क दें.
- इससे कॉकरोच दूर रहेंगे.
- सिंक के ड्रेन को खुला न छोड़ें, हमेशा एक मजबूत ड्रेन कवर लगाएं, ताकि कॉकरोच बाहर न आ सकें.
- हफ्ते में एक बार ब्लीच और गरम पानी मिलाकर सिंक में डालें.
- इससे बैक्टीरिया और कीड़े भी खत्म हो जाते हैं.
- रात को सोने से पहले नीम का तेल या कपूर का पानी सिंक में डाल दें.
- यह कॉकरोच और अन्य कीड़ों को दूर रखेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं