अगर आपके घर की अलमारी या किचन की दराज बंद करने के बाद भी अपने आप खुल जाती है, तो इतनी छोटी परेशानी के लिए बार-बार कारपेंटर को बुलाने की ज़रूरत नहीं है. इस आसान ट्रिक से आप खुद ही दराज ठीक कर पाऐंगे. जानते है क्या है ट्रिक. कई बार घर में अलमारी, दराज या फिर किचन कैबिनेट्स सही से बंद नही होते. ये काफ़ी मामूली सी दिक्कत लगती है, लेकिन कई बार बहुत परेशान कर देती है. ऐसे में अगर दराज सामान से भरी हुई हो, तो सारा सामान बाहर गिर जाता है. और इस समस्या से परेशान होकर लोग अक्सर कारपेंटर को बुला लेते हैं. लेकिन अगर चैनल टूटा ना हो, तो इस दराज को घर पर ही ठीक किया जा सकता है. यह ट्रिक बस एक प्लास की मदद से ही हो जाऐगी.
दराज कैसे ठीक करें घर पर | How to fix sliding drawers
1) सबसे पहले दराज को पूरी तरह से बाहर निकालें और चैनल से अलग कर लें.
2) अब चैनल के पीछे लगी हुई रबर को निकाल लें.
3) रबड़ हटाते ही चैनल के पीछे एक पतली पत्ती दिखाई देगी. अब प्लास की मदद से इस पत्ती को हल्का सा मोड़ दें. पत्ती पर ज्यादा जोर न लगाऐं. बस हल्का सा एडजस्ट करें ताकी दराज को बंद करने के बाद खुद बाहर न खिसक आए.
4) पत्ती एडजस्ट करने के बाद रबर वापस लगा दें और दराज चैनल में लगाकर उसे अंदर खिसका दें.
कारपेंटर की जरूरत कब होगी
उपर बताई गई ट्रिक सिर्फ चैनल ढीला होने पर या दराज का लॉक ठीक से न बंद होने पर ही काम आऐगी. चैनल टूटने पर , टेढ़ा होने पर या पत्ती एडजस्ट करने के बाद भी दराज खुलने पर कारपेंटर को बुलाकर चैनल को सही से चेक करवा लें.
यह भी पढ़ें: मुफ्त में मिलेंगे ये 2 मसाले, घर के गमले में उगा लें यह पौधा, छाएगी हरियाली और बढ़ेगा खाने का स्वाद
प्रस्तुति : दीपांशी
यह भी पढ़ें:- नवंबर में कहां घूमने जाएं, पहाड़, बीच, जंगल और आध्यात्मिक यात्रा के लिए 5 शानदार डेस्टिनेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं