विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2023

सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाली यह हरी पत्ती आपके डैमेज बालों को बना देगी घने और चमकदार

Hair mask : इसमें मौजूद पोषक तत्व रूखे और बेजान बालों में चमक लाने का काम करेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे इस पत्ती को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. 

सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाली यह हरी पत्ती आपके डैमेज बालों को बना देगी घने और चमकदार
करी पत्ते (curry leaves) के रस में विटामिन ए और विटामिन सी होता है, जो बाल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है.

Curry leaves : आप अपने रुखे और बेजान हो गए बालों के लिए एक असरदार नुस्खा ढूंढ रही हैं तो, फिर आज आपकी खोज खत्म हो जाएगी. इस आर्टिकल में हम आपको करी पत्ती से जुड़ा नुस्खा बताने जा रहे हैं. यह ना सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि आपके बालों की काया भी पलट सकती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व रूखे और बेजान बालों में चमक लाने में मदद करेंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे इस पत्ती को हेयर मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. 

खून की कमी और कमजोरी दूर करेगा ये काढ़ा, बनाने के लिए चाहिए बस 2 इंग्रीडिएंट्स

करी पत्ती हेयर मास्क

  • इसको बनाने के लिए आप एक मुट्ठी ताजी करी पत्तियां, 01 चम्मच कच्चा चावल, 01 गिलास पानी, 01 टेबलस्पून शैंपू ले लीजिए. सबसे पहले आप एक गिलास पानी में पत्ती और चावल को अच्छे से उबाल लीजिए. अब आप इस मिश्रण को छन्नी के सहारे एक बाउल में छान लीजिए. इसके बाद इसमें एक चम्मच शैंपू अच्छे से मिला लीजिए. 

अब आप तैयार मिश्रण को बालों में अच्छे से अप्लाई कर लीजिए, फिर पानी से धो लीजिए. इस रेमेडी को आप आजमा लेती हैं तो एक महीने में आपके बेजान बाल फिर से चमकदार नजर आने लगेंगे. 

करी पत्ती और चावल के पोषक तत्व

करी पत्ते के रस में विटामिन ए और विटामिन सी होता है, जो बाल की सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. वहीं, चावल के पानी में विटामिन बी और ई की पर्याप्त मात्रा होती है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Curry Leaves, Rice Water For Hair, Hair Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com