विज्ञापन

वॉशरूम टाइल में जम गई है पीली परत, हार्पिक नहीं, 5 रुपये का ये पाउडर कर देगा नए जैसा

​Cheap Tile Cleaning Tips: बाथरूम की टाइल्स पर जमे पीलापन और जिद्दी दाग कैसे हटाएं? जानें 5 रुपये में होने वाला आसान घरेलू तरीका और सफाई टिप्स-

वॉशरूम टाइल में जम गई है पीली परत, हार्पिक नहीं, 5 रुपये का ये पाउडर कर देगा नए जैसा
Bathroom Tiles Cleaning: ₹5 में हटाएं पीलापन, जानें आसान घरेलू तरीका.

How To ​Remove Yellow Stains From Tiles: अक्सर हमारा घर तो चमचमा रहा होता है लेकिन, कई बार वॉशरूम की टाइल्स पर पीली परत जम जाती है, जो न सिर्फ देखने में गंदी लगती है. बल्कि घर आए गेस्ट के सामने खराब इंप्रेशन भी पड़ता है.  क्योंकि बाथरूम के कोनों और फर्श पर पानी के दाग धीरे-धीरे जिद्दी पीलेपन में बदल जाते हैं. लोग इसे साफ करने के लिए महंगे हार्पिक या तेजाब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनसे टाइल्स की चमक खो जाती है. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आप सिर्फ 5 रुपये में बाथरूम को शीशे जैसा चमका सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए जानते हैं क्या है वो उपाय. 

​क्यों जमती है टाइल्स पर पीली परत? (Why does a yellow layer form on tiles)

​पीलापन आता कहां से है. दरअसल, हमारे नल के पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं. जब पानी फर्श पर सूखता है, तो ये मिनरल्स वहीं जम जाते हैं. ऊपर से साबुन और शैम्पू का झाग मिलकर इसे एक सख्त और गंदी परत बना देता है, जिसे 'लाइमस्केल' कहते हैं.

​साइट्रिक एसिड और बेकिंग सोडा-

1. ​साइट्रिक एसिड- यह नींबू में पाया जाने वाला कुदरती एसिड है. यह इतना ताकतवर होता है कि पानी की सख्त परत और जंग के निशानों को चुटकियों में काट देता है.

​2. बेकिंग सोडा- यह एक बेहतरीन 'एक्सफोलिएटर' की तरह काम करता है. यह गंदगी को ढीला करता है और टाइल्स की रगड़-रगड़ कर सफाई करने में मदद करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

​जब ये दोनों मिलते हैं, तो एक केमिकल रिएक्शन (झाग) होता है, जो टाइल्स के पोर-पोर में जमी गंदगी को उखाड़ फेंकता है.

​सफाई करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

​सामग्री-

  • साइट्रिक एसिड 
  • बेकिंग सोडा
  • गर्म पानी.
  • ​एक पुराना टूथब्रश या स्क्रब पैड.

​विधि-

  1. ​एक कटोरी में बेकिंग सोडा और साइट्रिक एसिड को मिला लें. इसमें थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें. जैसे ही आप पानी डालेंगे, इसमें झाग उठने लगेगा यही असली सफाई की शुरुआत है.
  2. ​इस पेस्ट को टाइल्स के पीले हिस्सों और जोड़ों (Grout) पर अच्छी तरह लगा दें.
  3. इसे लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. इस दौरान एसिड अपना काम करेगा और जिद्दी मैल को ढीला कर देगा.
  4. ​अब स्क्रब पैड या ब्रश से टाइल्स को हल्का रगड़ें. आप देखेंगे कि पीली परत पपड़ी बनकर उतर रही है.
  5. ​फिर साफ पानी से बाथरूम धो दें. आपकी टाइल्स नए जैसी चमकने लगेंगी.

क्या सावधानी रखें :

यह पूरी तरह सुरक्षित है, फिर भी इसे लगाने के दौरान हाथों में रबर के दस्ताने पहनना बेहतर रहता है, क्योंकि साइट्रिक एसिड से कभी-कभी उंगलियों में हल्की झुनझुनी हो सकती है. साथ ही, बहुत ज्यादा गहरे रंग की टाइल्स पर इसे लंबे समय तक न छोड़ें.

ये भी पढ़ें- कूलर फेंक रहा है गर्म हवा? रात सोने से पहले Cooler के टैंक में मिलाएं ये 3 चीजें, सुबह तक मिलेगी AC जैसी हवा

FAQs-

बाथरूम की टाइल्स पर पीलापन क्यों आता है?
हार्ड वॉटर, साबुन और मिनरल्स की वजह से.

क्या घरेलू चीजों से टाइल्स साफ हो सकती हैं?
हां, बेकिंग सोडा और साइट्रिक एसिड काफी असरदार होते हैं.

कितनी बार टाइल्स साफ करनी चाहिए?
हफ्ते में 1 बार हल्की, महीने में 1 बार गहरी सफाई.

क्या acid से साफ करना सही है?
ज्यादा Acid टाइल्स की चमक खराब कर सकता है.

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com