विज्ञापन

पानी की टंकी को कितने दिनों में कर लेना चाहिए साफ? ये संकेत दिखते ही बदल दें पानी

Right Time to Clean Water Tank: तेज धूप में पानी खौलता है और इससे बदबू आने लगती है अगर आपने इसको समय-समय पर साफ नहीं किया तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बता दें कि समय-समय पर पानी की टंकी को भी साफ करना चाहिए

पानी की टंकी को कितने दिनों में कर लेना चाहिए साफ? ये संकेत दिखते ही बदल दें पानी
Right Time to Clean Water Tank: पानी की टंकी को कितने दिन में साफ करना चाहिए. ( Image Credit-AI)

Right Time to Clean Water Tank: घरों में पानी को स्टोर करने के लिए अब छत पर टंकी रखी होती हैं, जिसमें पानी स्टोर होता है और इसका इस्तेमाल घरों के काम में किया जाता है. किचन में भी इस पानी का इस्तेमाल खूब होता है. गर्मियों में टंकी का पानी गर्म हो जाता है, कई बार ये गर्म पानी और तेज धूप पानी को खराब कर देता है. 

तेज धूप में पानी खौलता है और इससे बदबू आने लगती है अगर आपने इसको समय-समय पर साफ नहीं किया तो ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बता दें कि समय-समय पर पानी की टंकी को भी साफ करना चाहिए, ताकि इसमें बैक्टीरिया और गंदगी जमा ना हो पाए. ये बैक्टीरिया और गंदगी स्किन और पेट के इंफेक्शन की वजह बन सकते हैं. इसलिए टंकी की सफाई बेहद जरूरी है.

कितने समय में पानी की टंकी साफ करनी चाहिए

पानी की टंकी तो 3 से 6 महीने में साफ करना चाहिए. अगर आपके इलाके में पानी साफ नहीं आता है, या फिर टंकी खुली जगह पर रखी है तो आपको 2-3 महीने में टंकी की सफाई जरूर करा लेनी चाहिए. अगर आपके यहां पानी साफ आता है और टंकी अच्छी तरह से ढकी रखी है तो हर 6 महीने में टंकी को साफ कर लेना चाहिए. 

कैसे करें टंकी की सफाई 

टंकी को साफ करने के लिए सिर्फ उसका पानी निकाल देना काफी नहीं होता है, बल्कि आपको इसको अच्छी तरह से रगड़ कर साफ करना होता है. पहले टंकी को पूरा खाली कर दें. फिर ब्रश से अंदर की दीवारों और तली को साफ करें. इसके साथ आप ब्लीचिंग पाउडर या क्लोरीन के घोल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं. 

कब जानें टंकी को साफ करने का समय आ गया

बता दें कि जब टंकी के पानी से अजीब सी महक आने लगे और पानी गंदा या मटमैला आने लगे तो समझ जाएं कि टंकी को साफ करने का समय आ गया है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pani Ki Tanki Ko Kitne Din Me Saaf Karna Chaiye, Water Tank Cleaing Tips, Plastic Pani Tanki Ko Kitne Din Me Saaf Karna Chaiye, Plastic Ya Cement Kaun Sa Water Tank Jada Sahi Hai, Plastic Water Tank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com