घर में चूहों का दिखना छोटी समस्या लग सकती है, लेकिन एक बार ये अंदर घुस जाएं तो इन्हें बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता है. कभी ये रसोई का सामान कुतर देते हैं, तो कभी कपड़े, तार और जरूरी चीजों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं. इतना ही नहीं, गंदगी फैलाकर ये कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं. ऐसे में बहुत से लोग ऐसे घरेलू उपाय तलाशते हैं, जिनसे चूहों को बिना नुकसान पहुंचाए घर से दूर किया जा सके. अगर आप भी दवाइयों और जहरीले केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो एक आसान घरेलू हैक आपकी मदद कर सकता है, जो चूहों को घर से दूर रखने में मददगार साबित हो सकता है.
चूहे भगाने का घरेलू उपाय
इंस्टाग्राम पर कैलाश बिश्नोई ने एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बताया कि अगर आप भी घर से चूहों का भगाना चाहते हो, तो चायपत्ती वाला ये घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है. एक कटोरी में 2 चम्मच चायपत्ती लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर 3 से 4 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह नरम हो जाए. अब इसमें पिसा हुआ कपूर, गेहूं का आटा और डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह गूंथकर छोटी-छोटी गोलियां तैयार कर लें. इसके बाद इन गोलियों को उन जगहों पर रखें, जहां चूहे ज्यादा दिखाई देते हैं.
- इस्तेमाल की हुई या ताजी चायपत्ती- 2 चम्मच
- कपूर के टुकड़े (बारीक पिसा हुआ)- 2 से 3
- गेहूं का आटा या बेसन- 2 चम्मच
- डिटर्जेंट पाउडर (सर्फ/निरमा)- आधा चम्मच
- पानी- आवश्यकतानुसार
इस्तेमाल करने का तरीका
कैलाश बिश्नोई के अनुसार, इन गोलियों को रात के समय गैस चूल्हे के नीचे, किचन के कोनों, सिंक के पास, अलमारी के नीचे या उन जगहों पर रख दें. जहां चूहों का आना-जाना ज्यादा हो. इसकी तेज गंध और खाने पर होने वाली बेचैनी से चूहे तुरंत घर से बाहर भाग जाते हैं.
यह भी पढ़ें:- सोने का रानी हार और खूबसूरत पीकॉक झुमके, ऐसी थी रश्मिका मंदाना की शाही वेडिंग ज्वेलरी
यह भी पढ़ें:- क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं