विज्ञापन

Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है जीना मुश्किल? बिना जहर अपनाएं ये आसान ट्रिक, खुद ही भाग जाएंगे

Rat Control Tips: लोग अपने घरों में ज्यादतर चूहों की समस्या से परेशान है. कई लोग तो ऐसे हैं जो चूहों को भगाने के लिए जहर तक दे देते हैं. ऐसे कुछ आसान और सुरक्षित उपाय है जिन्हें अपनाकर लोग बिना जहर दिए चूहों को अपने घर से निकाल सकते हैं.

Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है जीना मुश्किल? बिना जहर अपनाएं ये आसान ट्रिक, खुद ही भाग जाएंगे
कुछ आसान और सुरक्षित उपाय है जो चूहों को घर से भगा सकते हैं
ndtv

अधिकतर घरों में लोग चूहों की समस्या से परेशान रहते हैं, कई बार तो ये इतनी तादात में हो जाते हैं कि लोगों का जीना मुश्किल कर देते हैं. ये खाने-पीने की चीजों को भी खराब नहीं करते हैं बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. चूहों को घर से भगाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. कई लोग तो इन्हें भगाने के लिए जहर तक का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे बच्चों और पालतू जानवरों को भी खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में कुछ आसान और सुरक्षित उपाय अपनाकर बिना जहर के भी चूहों से छुटकारा पाया जा सकता है.

सबसे पहले बंद करें उनके आने का रास्ता

घर में दरवाजों के नीचे की खाली जगह, दीवारों की दरारें, पाइप के आसपास बने गैप और टूटी जालियों की जांच करें. इन जगहों को मजबूत जाली, धातु की शीट या सीलेंट से अच्छी तरह बंद कर दें. रास्ता बंद होने पर चूहों का प्रवेश काफी हद तक रुक सकता है.

साफ-सफाई रखें सबसे ऊपर

रसोई में बचा हुआ खाना खुला न छोड़ें. आटा, दाल और अनाज जैसी चीजों को हमेशा एयरटाइट डिब्बों में रखें. रात में गंदे बर्तन सिंक में न छोड़ें और कूड़ेदान का ढक्कन हमेशा बंद रखें. साफ-सुथरा घर चूहों को कम आकर्षित करता है.

यह भी पढ़ें: आम के गूदे और दही से बना लें होममेड फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा, स्किन करेगी ग्लो

बिना जहर वाले ट्रैप का करें इस्तेमाल

अगर चूहे पहले से घर में हैं, तो ह्यूमेन ट्रैप या बिना जहर वाले ट्रैप का इस्तेमाल करें. इन्हें दीवारों के किनारे या उन जगहों पर रखें, जहां चूहों की आवाजाही ज्यादा होती है. ट्रैप में मूंगफली का मक्खन, सूखे मेवे या खुशबूदार खाद्य पदार्थ रखे जा सकते हैं.

नमी और रिसाव पर भी दें ध्यान

घर में पानी का रिसाव या ज्यादा नमी भी चूहों को आकर्षित कर सकती है. इसलिए लीक हो रहे पाइप और टोंटी की समय पर मरम्मत कराएं. अगर इन उपायों के बावजूद चूहों की संख्या ज्यादा हो, तो पेशेवर पेस्ट कंट्रोल सेवा की मदद लेना बेहतर विकल्प हो सकता है.

यह भी पढ़ें: बारिश में कपड़ों से आने लगी अजीब सी बदबू? बाल्टी में डाल दें ये 5 रुपये की चीज, खुशबू से महक उठेंगे कपड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rat, Rats In House
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com