विज्ञापन

चेहरे पर परमानेंट ग्लो कैसे लाएं? रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, जान‍िए यहां

चेहरे पर परमानेंट ग्लो कैसे लाएं? अगर आप भी यह चाहती हैं, तो आप बस यह साबुन घर पर बना लें. और रोज नहाते समय उससे चेहरा साफ करें. स‍िर्फ 7 द‍िन में आपका चेहरा चमकने लगेगा.

चेहरे पर परमानेंट ग्लो कैसे लाएं? रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, जान‍िए यहां
5 मिनट में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं.

चमकदार और ग्‍लो करता चेहरा क‍िसे पसंद नहीं होता है. हर कोई चाहता है क‍ि ब‍िना क्रीम के उसका फेस ग्‍लो करे. अगर आपका भी यही सपना है और आप हर जतन करके भी चमकदार त्‍वचा नहीं पा रही हैं, तो  आप घर पर ग्‍लोइंग साबुन बना लें और रोज इससे अपना फेस वॉश करें. इससे आपको कुछ द‍िनों में बेदाग और चमकता हुआ चेहरा द‍िखने लगेगा. 

घर पर बनाएं  Beetroot Soap

एक चुकंदर, एक चम्‍मच बादाम का तेल, एक चम्‍मच एलोवेरा जेल, एक चम्‍मच म‍िल्‍क पाउडर, 125 ग्राम सोप बेस ले लीज‍िए. 

चुकंदर को धो लें और उसे छ‍िलके हटाकर छील लें और फ‍िर पतले कपड़े में छान लीज‍िए. चुकंदर का जूस स्‍क‍िन को ग्‍लोइंग बनाना है. इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट होते हैं और व‍िटाम‍िन सी होता है, जो चेहरे पर मौजूद सारे डार्क स्‍पॉट्स को दूर करता है. फ‍िर बादाम का तेल डालेंगे . यह स्‍क‍िन को डीप मॉइश्‍चरइज‍िंग करना है. यह स्‍क‍िन को सॉफ्ट करता है और चेहरे की फाइन लाइंस को दूर करता है. इसके बाद एलोवेरा जेल डालेंगे. यह स्‍क‍िन को ठंडा रखता है. यह प‍िंपल और एक्‍ने के न‍िशान को दूर करता है. इसके बाद डालेंगे म‍िल्‍क पाउडर डालेंगे. आजकर ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट में बहुत इस्‍तेमाल हो रहा है. यह नेचुरल ब्‍लीच‍िंग करता है और त्‍वचा का रंग भी ठीक करता है. इसके बाद बेस सॉप लेंगे. एक बाउल में गर्म पानी उबाल लें. फ‍िर  उसमें बेस सॉप के पीस छोटे काट कर एक बर्तन में रख दें और इस बर्तन को गर्म पानी वाले बाउल में रखकर सारी सॉप प‍िघाल लें. इसके बाद सॉप मॉल्‍ड में डालकर सॉप बना लें. दो घंटे के ल‍िए फ्रीज में रख दें. इसके बाद रोज नहाने और चेहरा साफ करने में यह साबुन इस्‍तेमाल करें. कुछ ही द‍िनों में आपको अपने चेहरे पर ग्‍लो नजर आने लगेगा.   

रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

सुबह आप उठे तो आपकी त्‍वचा चमकदर बनी रहे तो इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आप जब रात में सोए तो चेहरे पर एलोवेरा जेल या कोई मॉइश्‍चराइजर लगाकर सोएं. इससे आप जब सुबह उठेंगे तो आपकी स्‍क‍िन कोमल और चमकदार बनी रहेगी. यह पूरे द‍िन की थकान और चेहरे की धूल म‍िट्टी को हटाता है. 

Add image caption here

Add image caption here


सुबह उठते ही face पर क्या करना चाहिए?

आप जब सुबह उठते हैं तो सबस पहले अपने फेस पर ठंडे पानी से छींटे मारें. फ‍िर माइल्ड क्लींजर से चेहरा अच्‍छे से धो लें. उसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं. यह त्वचा की सारी गंदगी हटाता है. वहीं, रातभर का ऑयल हटाकर चेहरे को फ्रेश बनाता है. 

यह भी पढ़ें: Relationship Lesson: दिल टूटने का दर्द नहीं जाएगा बेकार, ये 5 रिलेशनशिप लेसन्स बदल सकते हैं आपकी सोच

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com