लंबे, घने, शाइनी और मजबूत बालों की चाहत हर कोई रखता है. इसके लिए कुछ लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कई तरह के नुस्खे आजमाते हैं. फेमस सिंगर श्रेया घोषाल भी अपने बालों के लिए एक ऐसा ही नुस्खा फॉलो करती हैं. दरअसल, हाल ही में ब्रिटिश वोग को दिए एक इंटरव्यू में श्रेया घोषाल से उनके खूबसूरत और शाइनी बालों का राज पूछा गया. इसपर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'इंडियन नुस्खा... नारियल का तेल.' ऐसे में आइए जानते हैं कि बालों में नारियल का तेल लगाने से क्या होता है, साथ ही जानेंगे इस तेल को लगाने का सही तरीका-
बालों के लिए क्यों अच्छा माना जाता है नारियल का तेल?
हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नारियल का तेल कच्चे या सूखे नारियल से बनाया जाता है. इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं, जो बालों और स्कैल्प को पोषण देने में मदद करते हैं. इससे बालों को मजबूती मिलती है और बाल हेल्दी बनाते हैं. वहीं, जब बाल कम टूटते हैं और स्वस्थ रहते हैं, तो जल्दी लंबे और घने भी दिखने लगते हैं.
स्कैल्प को रखता है साफ और हेल्दीअच्छे बालों की शुरुआत हेल्दी स्कैल्प से होती है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है, नारियल का तेल कुछ तरह के फंगल इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकता है. इससे डैंड्रफ, खुजली और स्कैल्प में होने वाली जलन जैसी परेशानियां कम हो सकती हैं.
हीट से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगारबालों को स्टाइल करने के लिए लोग हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं. इनसे बाल कमजोर और रूखे हो सकते हैं. ऐसे में बालों पर थोड़ा-सा नारियल का तेल लगाने से बालों में नमी बनी रहती है और हीट से होने वाले नुकसान को कुछ हद तक कम करने में मदद मिल सकती है.
नारियल का तेल कैसे लगाएं?सबसे पहले नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर लें. फिर उंगलियों की मदद से धीरे-धीरे स्कैल्प पर मसाज करें. इसके बाद बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक तेल लगाएं. करीब 30 मिनट से 2 घंटे तक इसे बालों में रहने दें. इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल अच्छी तरह धो लें.
क्या नारियल का तेल नुकसान भी पहुंचा सकता है?रिपोर्ट के मुताबिक, नारियल का तेल फायदेमंद है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल पर कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. जैसे-
बाल और स्कैल्प बहुत ज्यादा ऑयली हो सकते हैं. इससे स्कैल्प के पोर्स बंद हो सकते हैं और कुछ लोगों को पिंपल्स या जलन की समस्या भी हो सकती है. इसलिए हमेशा कम मात्रा में ही तेल लगाएं और बाद में बालों को अच्छी तरह साफ जरूर करें.
यह भी पढ़ें- ये 5 साइन दिखें, तो समझ जाएं Genius है आपका बच्चा, Child Psychologist ने बताया कब नहीं करनी चाहिए रोक-टोक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं