Skin Care With Ghee: ऐसा भला कौन होगा जो पिंपल फ्री बेदाग और निखरी त्वचा ना चाहता हो. हर किसी का सपना होता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग, चमकदार, रिजूवनेट और पिंपल फ्री रहे. इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट लेने से भी परहेज नहीं करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में ही एक ऐसा इनग्रेडिएंट (Ghee Hot Water Empty Stomach) है, जो इन महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की छुट्टी कर सकता है और आपको ग्लोइंग, चमकदार और रिजूवनेट स्किन (Khali Pet Ghee Ka Pani Peene Ke Fayde) दे सकता है. आइए आपको बताते हैं इस जादुई चीज के बारे में और इसका सेवन आपको कैसे करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोज सुबह खाली पेट पी लें ये खास पानी (Drink Ghee and Hot Water Empty Stomach)
इंस्टाग्राम पर nutritioncharcha नाम से बने पेज पर न्यूट्रिशनिस्ट जूही अरोड़ा का एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि अगर आप ग्लोइंग और चमकदार स्किन पाना चाहते हैं और स्किन बैरियर जैसे पिंपल्स, झुर्रियों और झाइयों से बचना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट घी और गर्म पानी का सेवन करें. उन्होंने बताया कि सुबह उठते से ही हमारी बॉडी को एक गुड़ फैट की जरूरत होती है, जो एक हेल्दी फैट होना चाहिए और इसका सबसे अच्छा सोर्स शुद्ध घी है.

Photo Credit: Dr. Chaitali Rathod Instagram
कैसे करें घी का सेवन | How to consume Ghee
घी का सेवन करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक टेबल स्पून घी को मिलाकर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें. 2 महीने तक लगातार घी और पानी का सेवन करने से आप देखेंगे कि आपकी स्किन ग्लोइंग, चमकदार और रिजूवनेट नजर आने लगेगी.
समय पर नहीं आते पीरियड्स तो डॉक्टर ने बताया पी लीजिए यह खास चाय, दर्द भी हो जाएगा कम
सुबह खाली पेट घी वाला पानी पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Ghee Water On An Empty Stomach)
स्किन बैरियर को दूर करें : घी वाला पानी शरीर को अंदर से पोषण देता है. यह स्किन और हेयर को गुड़ फैट प्रोवाइड करता है, जिससे स्किन ग्लोइंग और बाल मजबूत होते हैं.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाएं : घी में ब्यूटीरिक एसिड पाया जाता है, जो पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है. डाइजेशन को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है.
वेट लॉस में मदद करें : घी में हल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं और शरीर में जमा फैट को कम करने में भी मदद कर सकते हैं.
शरीर को डिटॉक्सिफाई करें : सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी डालकर इसका सेवन करने शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं. यह लीवर और किडनी हेल्थ के लिए बेहतर होता है.
हड्डियों और जोड़ों के दर्द को दूर करें : घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस या जोड़ों के दर्द को भी कम करने में मदद करते हैं.
इम्यून सिस्टम को मजबूत करें : घी में विटामिन ए, डी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाकर संक्रमण से बचाने में मदद करता है.
मेंटल हेल्थ को बेहतर करें : अगर आप डिप्रेशन, एंजाइटी से परेशान हैं, तो रोज सुबह गर्म पानी में एक चम्मच घी डालकर इसका सेवन करने लगे. इससे दिमाग के काम करने की क्षमता बढ़ती है, मूड बेहतर होता है, तनाव या एंजाइटी को कम करने में भी घी का पानी मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं