विज्ञापन

बिना मारे किचन से चींटियों को कैसे भगाएं? जानें आसान और असरदार घरेलू उपाय

क्या आप भी किचन में चींटियों के आने से परेशान हैं और इन्हें बिना किसी केमिकल के भगाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में बताएं टिप्स आजमाएं.

बिना मारे किचन से चींटियों को कैसे भगाएं? जानें आसान और असरदार घरेलू उपाय
लाल चींटियों को कैसे भगाएं. (Image Shutterstock)

अक्सर आपने कई लोगों से ये सुना होगा कि उनके किचन में जरा सा खाना गिरते ही चींटियों की पूरी फौज आ जाती है. फिर ये चींटियां बाकी खाने को भी खराब कर देती हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि क्या ये खाना फेंक दें या साफ करने का कोई तरीका है? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब चाहते हैं, और बिना केमिकल के चींटियों को भगाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि अक्सर लोग इन्हें भगाने के लिए जहरीले कीटनाशकों (Pesticides) का इस्तेमाल करते हैं, जो बच्चों और पालतू जानवरों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. 

आज हम आपको कुछ ऐसे बेहद आसान और सुरक्षित घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे चींटियां भी भाग जाएंगी और आपका खाना खराब भी नहीं होगा.

चींटियों को भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-

​1. नींबू का रस- 

​नींबू सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने ही नहीं चींटियों को भगाने में भी मददगार है. चींटियों को नींबू की गंध और खट्टापन बिल्कुल पसंद नहीं होता. 

क्या करें- आप पानी में नींबू के रस को डालकर किचन में पोछा लगा दें. या नींबू के छिलकों को किचन में के कोने-कोने में रख दें. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. हल्दी का घेरा- 

अगर आपके खाने के पास चींटियां बहुत जल्दी हो जाती हैं, तो ​हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या करें- जिस भी बर्तन या टेबल या स्लैब में खाना रखा है वहां, बर्तन के चारों तरफ हल्दी पाउडर से एक गोल घेरा बना दें. चींटियां इस हल्दी के घेरे को पार नहीं करती हैं. यह पूरी तरह से हाइजीनिक और सुरक्षित तरीका है.

​3. विनेगर और पानी का स्प्रे-

​किचन के स्लैब पर जहां आपने खाना रखा है, उसके आसपास सफेद सिरके और पानी का बराबर मिक्सचर बनाकर स्प्रे कर दें. सिरके की तीखी गंध से चींटियां तुरंत भाग जाती हैं. ध्यान रहे, इसे सीधे खाने पर नहीं, बल्कि उसके आसपास की जगह पर स्प्रे करना है.

​अगर चींटियां खाने में घुस जाएं, तो क्या करें?

​अगर चींटियां पहले ही खाने के अंदर जा चुकी हैं, तो पैनिक न हों, ​सबसे पहले खाने के बर्तन को कुछ देर के लिए सीधी धूप में रख दें या किसी तेज रोशनी वाले बल्ब के नीचे रखें. चींटियां गर्मी और तेज रोशनी से डरकर खुद-ब-खुद बाहर भागने लगेंगी.

ये भी पढ़ें- डिनर पर बच्चों से जरूर करें ये 6 बातें! बेहतर परवरिश का आसान तरीका, हर माता-पिता के लिए जरूरी

​कॉकरोच से चाहिए छुटकारा? रात को सोने से पहले करें ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Red Ants Home Remedies, Ants In Kitchen, Ants Home Remedies In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com