Kitchen Me Udne Wale Kide Kaise Hataye: इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है, जिससे घरों में कीड़े भी आने लगे हैं. अलग-अलग तरह के उड़ने वाले कीड़े आपको किचन में या ड्रेन के पास, सिंक के नीचे नजर आते होंगे. लोग अक्सर हर छोटे उड़ने वाले कीड़े को गलती से 'नैट' (gnat) कह देते हैं. लेकिन अगर ये कीड़े किचन में हैं, तो ये 'फ्रूट फ्लाई' या 'ड्रेन फ्लाई' भी हो सकते हैं. नालियों पर बैठने के बाद अगर से कीड़े खाने-पीने की चीजों पर बैठ जाएं को आपको बीमार भी बना सकते हैं.
Kitchen Flies Natural Remedies: ये अक्सर कटे हुए फल, गंदे बर्तन, गीले स्पंज और नालियों में जमा गंदगी में पनपते हैं. आप कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर इन्हें भगा सकते हैं. बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल किए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जो आपकी इन कीड़ों को भगाने में मदद करेंगे.
रसोई से छोटे कीड़ों को कैसे हटाएं? | Ways to Get Rid of Gnats and Flies from the House
एप्पल साइडर विनेगर से बनाएं घरेलू जाल
- एक कटोरी में थोड़ा सा एप्पल साइडर विनेगर डालें और उसमें एक या दो बूंद लिक्विड डिश सोप (बर्तन धोने वाला साबुन) मिलाएं.
- आप चाहें तो एक बड़ा चम्मच चीनी भी मिला सकते हैं.
- कटोरी को प्लास्टिक रैप से ढक दें, प्लास्टिक में कुछ सुराख कर दें.
- और बस आपका घर पर बना जाल तैयार है.
- नैट इसकी गंध से खिंचे चले आएंगे और साबुन की वजह से लिक्विड का ऊपरी सरफेस टूट जाएगा, जिससे वे उसमें फंस जाएंगे.

बेकिंग सोडा और सिरके से नालियां करें साफ
- नालियों से वह सारी बची-खुची गंदगी हटा दें, जो नैट को अपनी तरफ खींच रही हो या ड्रेन फ्लाई के पनपने की जगह बन रही हो.
- आधा कप बेकिंग सोडा और आधा कप नमक मिलाएं.
- सबसे पहले इस सूखे मिश्रण को नाली में डालें.
- फिर एक कप सफेद सिरका (white vinegar) डालें.
- जैसे ही सिरका और बेकिंग सोडा आपस में मिलेंगे, उनमें झाग वाला रिएक्शन होगा, जिससे नाली साफ होने में मदद मिलेगी.
- वहीं नमक गंदगी को गलाने में मदद करेगा.
- इसे एक घंटे तक ऐसे ही रहने दें, फिर नाली में खौलता हुआ गर्म पानी डालकर उसे धो दें.
Also Read: लाल या काला, गर्मियों में किस मटके में पानी पीना चाहिए?

ब्लीच से ड्रेन फ्लाई से छुटकारा
आप अपनी किचन को उन मक्खियों से भी छुटकारा दिला सकते हैं, जो नालियों में पनपती हैं. इसके लिए -
- नाली में ब्लीच का घोल डालकर उसे साफ करें.
- इसके लिए सबसे पहले आप मास्क पहन लें.
- फिर, बस एक कप ब्लीच को एक गैलन पानी में मिलाएं.
- इसे नाली में डाल दें.
- अपना खुद का Gnat Repellent (कीड़े भगाने वाला स्प्रे) बना लेंगे.

खुद बनाएं नेचुरल ग्नैट रिपेलेंट स्प्रे
एक कप पानी, एक बड़ा चम्मच सफेद सिरका, डिश सोप की कुछ बूंदें और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर कीड़े भगाने वाला स्प्रे बनाएं. इन चीजों को एक स्प्रे बोतल में डालकर अच्छी तरह हिलाएं, फिर उन जगहों पर स्प्रे करें जहां आपको कीड़े दिख रहे हों.

दालचीनी की खुशबू से भागेंगे कीड़े
एक और महक जो कीड़ों को भगाती है, वह है दालचीनी. उन जगहों पर थोड़ी सा दालचीनी का पाउडर छिड़ककर देखें जहां आपको कीड़े उड़ते हुए दिखें, जैसे कि किचन के कूड़ेदान में या खुले फलों के कटोरे पर इसे छिड़कें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं