विज्ञापन

दीवार से चिपकाकर रखा है फ्रिज? तो आज ही हो जाएं सतर्क, वरना जेब पर पड़ेगा भारी

How To Increase Fridge Life: अक्सर किचन में आपने देखा होगा कि बहुत से लोग फ्रिज को दीवार से सटाकर रखते हैं. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं, तो आज से ही बंद कर दें. इस आर्टिकल में जानें क्यों नहीं करना चाहिए ऐसा.

दीवार से चिपकाकर रखा है फ्रिज? तो आज ही हो जाएं सतर्क, वरना जेब पर पड़ेगा भारी
​Kitchen Organization Tips: फ्रिज और दीवार के बीच कितना गैप होना चाहिए? (AI Generated Image)

Ideal Gap Between Fridge And Wall: गर्मियों में फ्रिज न हो तो क्या हो ये सोचकर ही परेशानी होने लगती है. क्योंकि फ्रिज न सिर्फ पानी को ठंडा रखने बल्कि, गर्मियों में फल, सब्जियों और खाने की चीजों को खराब होने से बचाने में भी मददगार है. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके घर का फ्रिज रखा तो है, लेकिन क्या वो 'सही' जगह पर रखा है? अक्सर हम घर में जगह बचाने के चक्कर में फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर खड़ा कर देते हैं. हमें लगता है कि इससे किचन या कमरा बड़ा दिखेगा, लेकिन आपकी यह छोटी सी कोशिश आपके फ्रिज की उम्र कम कर रही है और आपके बिजली के बिल को बना रही है? जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. तो चलिए जानते हैं क्या है फ्रिज को रखने का सही तरीका.

​क्यों जरूरी है फ्रिज और दीवार के बीच का फासला? (Why is it important to maintain a gap between the refrigerator and the wall)

​फ्रिज का काम है अंदर की चीजों को ठंडा रखना, लेकिन इस ठंडक को बनाने के लिए फ्रिज के पीछे लगा 'कंप्रेसर' बहुत मेहनत करता है और काफी गर्मी बाहर निकालता है. फ्रिज के पीछे जो जाली या कॉइल्स होती हैं, उनसे गर्म हवा बाहर निकलती है. ​अगर आप फ्रिज को दीवार से चिपका देंगे, तो इस गर्मी को बाहर निकलने की जगह नहीं मिलेगी. नतीजा? वह गर्मी वापस फ्रिज की तरफ जाएगी, जिससे कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ेगा. इससे फ्रिज जल्दी खराब हो सकता है और आपकी बिजली की खपत भी बढ़ जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

​कितना गैप रखना है सही?

​एक्सपर्ट्स और फ्रिज बनाने वाली कंपनियां एक खास दूरी बनाए रखने की सलाह देती हैं. ​

  • पीछे की तरफ- फ्रिज के पिछले हिस्से और दीवार के बीच कम से कम 2 से 3 इंच की जगह जरूर होनी चाहिए. अगर आपके फ्रिज के पीछे ज्यादा हीट महसूस होती है, तो इसे 4 इंच तक भी बढ़ा सकते हैं.
  • ​ऊपर की तरफ- फ्रिज के ऊपर भी कम से कम 1 से 2 इंच की जगह खाली होनी चाहिए. फ्रिज के ऊपर सामान का ढेर न लगाएं, क्योंकि इससे हवा का फ्लो रुक जाता है.
  • ​साइड में- फ्रिज के दोनों तरफ भी कम से कम 1 इंच की जगह छोड़ना अच्छा रहता है ताकि दरवाजा खोलने में दिक्कत न हो और हवा भी पास होती रहे.

​अगर गैप न हो तो क्या होगा?

  • ​बिजली का ज्यादा बिल- जब गर्मी बाहर नहीं निकल पाती, तो फ्रिज को ठंडा रहने के लिए दोगुना जोर लगाना पड़ता है. इससे आपकी बिजली की खपत 15-20% तक बढ़ सकती है.
  • ​फूड पॉइजनिंग- अगर फ्रिज सही से वेंटिलेट नहीं होगा, तो उसके अंदर का तापमान स्थिर नहीं रहेगा. इससे दूध, सब्जियां और रखा हुआ खाना जल्दी खराब हो सकता है.
  • ​मशीन का खराब- ज्यादा गर्मी की वजह से फ्रिज का कंप्रेसर जल्दी दम तोड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें- बेकार समझ कर फेंक देते हैं मौसंबी के छिलके? इन 4 जादुई तरीकों से बचाएं अपने पैसे

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com