विज्ञापन

बाल झड़ रहे हैं? सप्लीमेंट खरीदने से पहले अपनी थाली में शामिल करें ये चीजें

बाल झड़ने पर बिना सोचे-समझे सप्लीमेंट लेने की बजाय पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें. पनीर, आंवला, अलसी, दही और बीज जैसी चीजें शरीर को जरूरी पोषण देकर बालों को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं.

बाल झड़ रहे हैं? सप्लीमेंट खरीदने से पहले अपनी थाली में शामिल करें ये चीजें
Best Foods for Hair Growth.
NDTV

Hair Fall Diet: बाल झड़ना शुरू होते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले प्रोटीन पाउडर, बायोटिन या दूसरे सप्लीमेंट खरीद लेते हैं. उन्हें लगता है कि इससे बाल जल्दी मजबूत हो जाएंगे. लेकिन हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं होता. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट लवनीत बत्रा का कहना है कि सबसे पहले अपनी रोज की डाइट पर ध्यान देना चाहिए. अगर शरीर को सही पोषण मिल रहा है, तो कई बार बालों की समस्या अपने आप कम होने लगती है. इसलिए सप्लीमेंट लेने से पहले ये देखना जरूरी है कि आपकी थाली में क्या कमी है.

तेजी से बाल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

प्रोटीन पाउडर से पहले खाएं पनीर

बालों को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है. अगर आप सिर्फ प्रोटीन बढ़ाने के लिए पाउडर लेने की सोच रहे हैं, तो पहले अपनी डाइट सुधारें. लवनीत बत्रा के मुताबिक करीब 100 ग्राम पनीर भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. कई लोगों के लिए रोज के खाने से ही प्रोटीन की जरूरत पूरी हो जाती है.

विटामिन सी के लिए आंवला है बढ़िया विकल्प

लवनीत बताती हैं विटामिन सी की गोली लेने से पहले आंवले को अपनी डाइट में शामिल करें. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है. ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ बालों को भी अंदर से पोषण देने में मदद करता है. रोज की डाइट में इसे शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

ओमेगा 3 और विटामिन बी12 ऐसे करें पूरा

लवनीत के अनुसार अगर आप ओमेगा 3 सप्लीमेंट लेने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बड़ा चम्मच अलसी के बीज खाने की आदत डालें. वहीं अगर शरीर में विटामिन बी12 की जरूरत सामान्य खाने से पूरी हो सकती है, तो सादा दही भी अच्छा ऑप्शन है. हालांकि अगर बी12 की कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

थाली में इन चीजों के लिए भी बनाएं जगह

लवनीत बत्रा के मुताबिक सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और सहजन की पत्तियां भी शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देती हैं. सूरजमुखी के बीज से हेल्दी फैट मिलता है. कद्दू के बीज जिंक का अच्छा सोर्स हैं, जबकि सहजन की पत्तियां आयरन देने में मदद करती हैं. इसलिए इन चीजों को भी अपनी रोज की डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Best Foods for Hair Growth: तेजी से बाल बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? 

कब डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है

अगर बाल अचानक बहुत ज्यादा झड़ने लगें, लंबे समय तक झड़ते रहें या सिर के कुछ हिस्सों से तेजी से बाल कम होने लगें, तो सिर्फ खाने में बदलाव करना काफी नहीं होगा. ऐसी स्थिति में डॉक्टर से मिलकर जांच कराना जरूरी है. जरूरत पड़ने पर आयरन, विटामिन बी12, विटामिन डी, थायरॉयड और दूसरी जरूरी जांच कराई जा सकती हैं. असली वजह पता चलने के बाद ही सही इलाज और सही सप्लीमेंट चुनना बेहतर रहता है.

लवनीत बत्रा (Lovneet Batra) भारत की एक जानी-मानी क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट हैं.  वे 'न्यूट्रिशन बाय लवनीत' (Nutrition by Lovneet) की संस्थापक हैं. इसके अलावा वे भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की सलाहकार भी रह चुकी हैं और 2014 के राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों को पोषण परामर्श दिया है. 

Also Read: 

आपकी हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन? डॉक्टर ने बताया आसान फॉर्मूला

45 दिन में 7 किलो कम! न डाइट, न भूखा रहना – बस ये 5 आदतें बदलते ही बदल गई बॉडी

डाइट पर हो? ट्राई करो ये 5 यम्मी लो कैलोरी ब्रेकफास्ट, वजन भी घटेगा और एनर्जी भी मिलेगी

AIIMS की रिसर्च, लाइफस्‍टाइल का ये बदलाव और योग दूर करेगा औरतों की ये गंभीर समस्‍या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Fall, Hair Fall Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com