Healthy Seeds: बहुत से लोग कद्दू खाने से भी सीधा मना कर देते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सेहत अच्छी रखने के लिए कद्दू के बीजों (Pumpkin Seeds) को भी खानपान का हिस्सा बनाते हैं. कद्दू के बीजों के गुण और सेहत को होने वाले फायदे जानकर आप भी इन बीजों को अपने खानपान में शामिल करने लगेंगे. कद्दू के बीज विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन और एसेंशियल फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं. इन बीजों को किस तरह खाएं और सेहत को इनसे कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं जानिए यहां.
चावल के पानी से ऐसे बनाएं आइस क्यूब्स और लगा लें चेहरे पर, त्वचा को मिलती है नमी और निखार
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कद्दू के बीज खाने के फायदे | Benefits Of Eating Pumpkin Seeds
कद्दू के बीजों को खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इन बीजों का सेवन इन्हें भूनकर करें. भूनने के बाद कद्दू के बीजों का स्वाद बढ़ जाता है. इन बीजों को पीसकर इनसे मक्खन भी बनाया जा सकता है.
बिना एक्सरसाइज किए भी घटाया जा सकता है वजन, बस करने होंगे ये 6 काम, पिघलने लगेगा फैट
दिल की सेहत रहती है अच्छीकद्दू के बीजों से दिल की सेहत अच्छी रह सकती है. इन बीजों में फाइबर, हैल्दी फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है जो कॉलेस्ट्रोल जैसी दिक्कतों को दूर रखने में कारगर है. इन बीजों में पाए जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर लेवल्स को रेग्यूलराइज करने में असर दिखाता है.
घट सकता है वजनकद्दू के बीज वजन कम (Weight Loss) करने वाले अच्छे स्नैक्स साबित होते हैं. इन बीजों के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो एक्सेस फूड इंटेक को कम करने में मददगार है और बार-बार कुछ खाने की क्रेविंग नहीं होती है.
बढ़ती है इम्यूनिटीशरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं. इन बीजों के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फीटोकेमिकल्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मददगार हैं.
जोड़ों का दर्द होता है कमएंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर कद्दू के बीज जोड़ों के दर्द (Joint Pain) को कम करने में अच्छा असर दिखाते हैं. आर्थराइटिस के दर्द को सुधारने के लिए कद्दू के बीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
बढ़ते हैं बालकद्दू के बीज विटामिन सी के अच्छे स्त्रोत होते हैं. इस चलते इन बीजों का सेवन हेयर ग्रोथ बेहतर करने में असरदार हो सकता है. कद्दू के बीजों का तेल भी बालों में लगाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं