विज्ञापन

चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?

शहद में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को साफ रखने, नमी बनाए रखने और हेल्दी दिखाने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी सावधानी भी जरूरी है.

चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?
स्किन के लिए शहद के फायदे
(Photo Credit: NDTV)

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन साफ, हेल्दी और ग्लोइंग नजर आए. इसके लिए कुछ लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है शहद का इस्तेमाल. शहद सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर कच्चा (Raw) और बिना प्रोसेस किया हुआ शहद त्वचा के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है- 

चेहरे पर शहद लगाने के फायदे

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि यह त्वचा की कई समस्याओं में मददगार माना जाता है. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि शहद स्किन की इंफ्लेमेशन कम करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है. खासतौर पर मनुका शहद (Manuka Honey) को त्वचा के लिए सबसे असरदार माना जाता है.

एक्ने-पिंपल में मददगार

एक्ने-पिंपल होने पर शहद का इस्तेमाल फेस मास्क या स्पॉट ट्रीटमेंट के रूप में किया जा सकता है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण एक्ने-पिंपल को कम करने में मदद कर सकते हैं.

स्किन पर बढ़ सकता है ग्लो

शहद त्वचा की मृत कोशिकाओं यानी डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. इससे चेहरा ज्यादा साफ और ग्लोइंग दिख सकता है.

दाग-धब्बों पर भी मिल सकता है फायदा

इन सब से अलग शहद स्किन के नेचुरल हीलिंग प्रोसेस को सपोर्ट करता है. ऐसे में शहद लगाने से स्किन पर मौजूद एक्ने और पिपंल के निशान को कम करने में मदद मिल सकती है.

शहद लगाने का सही तरीका
  • सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें.
  • इसके बाद कच्चा शहद पूरे चेहरे या जरूरत वाली जगह पर लगाएं. चाहें तो इसे थोड़ा पानी मिलाकर भी लगा सकते हैं ताकि यह कम चिपचिपा लगे.
  • 8 से 10 मिनट तक छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
  • पूरे चेहरे पर शहद लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर ऐसा करने पर खुजली या जलन महसूस हो या वो हिस्सा लाल दिखे, तो शहद लगाने से बचें.
  • साथ ही, रातभर चेहरे पर शहद लगाकर न छोड़ें, क्योंकि इससे धूल और गंदगी चिपक सकती है, जिससे एक्ने की समस्या और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें- माथे, ठुड्डी, कमर और स्कैल्प...बॉडी के किस पार्ट पर एक्ने होने पर क्या लगाएं? Dermatologist से जानें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com