विज्ञापन

Topper Secrets: टॉपर्स बनना टैलेंट नहीं, आदतों का खेल, जानिए वो 5 बातें जो हर स्टूडेंट को सीखनी चाहिए

Topper Secrets: अगर आप भी पढ़ाई में बेहतर करना चाहते हैं, तो टॉपर्स की इन 5 आदतों को समझना और अपनाना आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

Topper Secrets: टॉपर्स बनना टैलेंट नहीं, आदतों का खेल, जानिए वो 5 बातें जो हर स्टूडेंट को सीखनी चाहिए
Topper Secrets: टॉपर्स और बाकी छात्रों के बीच सबसे बड़ा फर्क उनकी आदतों का होता है.

Student Success Tips: हर साल जब रिजल्ट आते हैं, तो कुछ नाम सबसे ऊपर चमकते हैं उन्हें हम टॉपर्स कहते हैं. अक्सर लोग मान लेते हैं कि ये बच्चे जन्म से ही ज्यादा बुद्धिमान होते हैं, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. टॉपर्स और बाकी छात्रों के बीच सबसे बड़ा फर्क उनकी आदतों का होता है. वे कुछ ऐसी छोटी-छोटी चीजें रोज करते हैं, जो धीरे-धीरे उन्हें दूसरों से आगे ले जाती हैं. अच्छी बात ये है कि ये आदतें कोई भी स्टूडेंट सीख सकता है, चाहे वह अभी एवरेज हो या स्ट्रगल कर रहा हो. अगर आप भी पढ़ाई में बेहतर करना चाहते हैं, तो टॉपर्स की इन 5 आदतों को समझना और अपनाना आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

टॉपर्स की 5 आदतें जो आपको अपनानी होंगी | 5 Habits of Toppers You Must Adopt

1. स्मार्ट पढ़ाई करते हैं, सिर्फ ज्यादा नहीं

टॉपर्स घंटों बैठकर पढ़ने के बजाय कैसे पढ़ना है इस पर ध्यान देते हैं. वे टाइम-टेबल बनाते हैं, मुश्किल टॉपिक पहले पढ़ते हैं और छोटे-छोटे ब्रेक लेते हैं. यानि क्वांटिटी स्टडी की बजाय क्वालिटी स्टडी करते हैं.

2. नोट्स बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत होती है

टॉपर्स खुद के शॉर्ट और क्लियर नोट्स बनाते हैं. इससे उन्हें रिवीजन में बहुत आसानी होती है और चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं. हर चैप्टर के 1-2 पेज के पॉइंट्स जरूर लिखें.

Latest and Breaking News on NDTV

3. डिस्ट्रैक्शन से दूरी रखते हैं

मोबाइल, सोशल मीडिया और बेकार की चीजों से दूरी बनाना टॉपर्स की बड़ी आदत होती है. वे पढ़ाई के समय फुल फोकस रखते हैं.

4. रिवीजन को कभी नजरअंदाज नहीं करते

टॉपर्स सिर्फ पढ़ते नहीं, बार-बार दोहराते हैं. वे जानते हैं कि बिना रिवीजन के पढ़ाई अधूरी है. 24 घंटे के अंदर एक बार रिवीजन जरूर करें.

5. गलतियों से सीखते हैं, घबराते नहीं

टॉपर्स टेस्ट में गलत होने पर परेशान नहीं होते, बल्कि समझते हैं कि गलती कहां हुई. यही चीज उन्हें हर बार बेहतर बनाती है. हर टेस्ट सीखने का मौका होता है.

टॉपर बनना कोई जादू नहीं, बल्कि सही आदतों का रिजल्ट है. अगर आप इन 5 आदतों को अपने रूटीन में शामिल कर लेते हैं, तो धीरे-धीरे आपका कॉन्फिडेंस और परफॉर्मेंस दोनों बढ़ने लगेंगे.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Result, Board Result Date 2026, Study Habits, Topper Secrets, Student Success Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com