विज्ञापन

बाथरूम-किचन बन रहा केंचुओं का अड्डा? इन आसान तरीकों से रोकें रास्ता, दोबारा नहीं होगी परेशानी

Earthworm Home Tips: बारिश में नाली और बाथरूम की नमी के कारण घर में केंचुए नजर आ सकते हैं. ड्रेनेज पर जाली लगाना, नमी कम रखना और नियमित सफाई करना बेहतर उपाय है. बाहर से घर के अंदर लौटते समय जूते-कपड़े भी अच्छी तरह साफ करें.

बाथरूम-किचन बन रहा केंचुओं का अड्डा? इन आसान तरीकों से रोकें रास्ता, दोबारा नहीं होगी परेशानी
बाथरूम सफाई के उपाय
ndtv

बारिश के मौसम में घर से बाहर निकलने और वापस लौटने के बीच कई छोटी-छोटी परेशानियां सामने आती हैं. इनमें से एक है घर के बाथरूम, किचन या ड्रेनेज के आसपास केंचुओं का नजर आना. खासकर ग्राउंड फ्लोर या ऐसी जगहों पर जहां आसपास मिट्टी और पानी ज्यादा जमा होता है, वहां यह समस्या बढ़ सकती है. अगर आप बारिश के मौसम में ऑफिस या मार्केट से लौटते हैं तो जूतों, बैग या गीले कपड़ों के साथ भी मिट्टी और नमी घर के अंदर आ जाती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, केंचुओं को मारने के बजाय उनके घर में आने के रास्ते को रोकना ज्यादा बेहतर तरीका है.

नाली की जाली को रखें बंद

किचन और बाथरूम के ड्रेनेज पर अच्छी क्वालिटी की जाली लगाएं. बारिश के दिनों में इसे खुला न छोड़ें. जाली में मिट्टी, बाल और कचरा जमा हो गया हो तो उसे तुरंत सााफ करें. क्योंकि गंदगी और पानी जमा होने से नाली के आसपास नमी बनी रहती है.

घर में नमी कम करना जरूरी

केंचुए नम मिट्टी और नमी वाली जगहों में पाए जाते हैं. इसलिए बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद फर्श को ज्यादा देर तक गीला न छोड़ें. किचन सिंक के आसपास पानी जमाा हो तो उसे भी तुरंत पोंछ दें. अगर आप कुछ दिनों के लिए ट्रैवल पर जा रहे हैं तो निकलने से पहले सिंक और बाथरूम को अच्छी तरह सुखााकर जाएं.

ये भी पढ़ें- बड़े काम के हैं कचरे में फेंके जाने वाले अंडे के छिलके, पौधों के लिए ऐसे बना लें ऑर्गेनिक खाद, हर-भरा हो जाएगा पौधा

नमक और सफाई से रखें ड्रेनेज साफ

ड्रेनेज के आसपास जमा मिट्टी और गंदगी को नियमित रूप से साफ करना जरूरी है. घर की सामान्य सफाई के दौरान फर्श और ड्रेन के आसपास नमक वाले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन किसी भी केमिकल को बिना निर्देश नाली में डालने से बचें.

बाहर से लौटकर जूतों और कपड़ों की करें सफाई

बारिश में बाहर घूमने के बाद जूतों के तलवों में मिट्टी चिपक जाती है. इन्हें सीधे घर के अंदर लाने के बजाय बााहर साफ करें. गीले कपड़ों और तौलियों को भी तुरंत सुखाने के लिए डालें. इससे घर के अंदर नमी और मिट्टी जमा होने की संभावना कम होगी.

यूरिया और नेफ्थलीन न डालें

केंचुओं को खत्म करने के लिए नाली में यूरिया, कीटनाशक या नेफ्थलीन की गोलियां डालना सही तरीका नहीं है. इनके रसायन नुकसान पहुंचा सकते हैं और ड्रेनेज सिस्टम में भी समस्या पैदा कर सकते हैं. अगर समस्या लगातार बनी हुई है तो नाली की जांच कराकर किसी पेस्ट-कंट्रोल प्रोफेशनल की मदद लेनाा बेहतर है.

ये भी पढ़ें- गमले में पारिजात कैसे उगाएं? घर पर हरसिंगार का पौधा लगाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kechua Ko Ghar Se Kaise Bhagaye, How To Get Rid Of Earthworms, Lifestle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com