- आपके भी बच्चे को हैं मोबाइल देखने की लत.
- इन टिप्स को करें फॉलो.
- तुरंत सुधर जाएगा आपका बच्चा.
अंकित श्वेताभ : डिजिटलीकरण के जितने ज्यादा अच्छे प्रभाव हुए हैं उतना ही इसका बुरा प्रभाव भी देखने को मिला है. खासतौर से 15 साल से कम उम्र के बच्चों में ये किसी जहर की तरह फैला है. परिणाम ये हैं कि आज बच्चा होते ही फोन के संपर्क में आ जाता हैं और उन्हें बहुत कम उम्र में ही चश्मा लग जाता हैं. बच्चों की फोन देखने की आदत कब लत (Mobile Addiction in Kids) बन जाती हैं ये पता ही नहीं चलता हैं. ऐसे में उनके मां-बाप बहुत परेशान रहते हैं. क्योंकि फोन की लत से बच्चे पर मानसिक और शारीरिक दोनों प्रभाव पड़ता हैं. लेकिन घबराइए मत, हम आज आपको कुछ ऐसे टीप्स बताएंगे जिससे आपके बच्चे की ये बूरी आदत छूट जाएंगी.
चुपचाप बैठ जाइए और यह कीजिए हो जाएगा वजन कम, डाइट और एक्सरसाइज की नहीं है जरूरतऐसे छूड़ाएं बच्चे की फोन की लत | Tips for parents to get rid of kids phone addiction
फिजिकल एक्टीविटी कराएंशारीरिक रूप से फिट रहना बच्चों के लिए बहुत जरूरी है. कोशिश करें कि आपका बच्चा बाहर पार्क में ज्यादा समय बिताएं. इससे उसका विकास भी सही से होगा और उसे फोन से दूर रहने में मदद करेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बच्चा अपने आसपास जो भी देखता हैं वही सीखता हैं. इसलिए कोशिश करें कि अपने छोटे बच्चे के सामने आप भी फोन और टेक से दूरी (Stay away from tech) बनाकर रखें. ऐसा करना उनके सही डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी है. साथ ही ये आपके लिए भी फायदेमंद होगा.

छोटे बच्चे को जो सीखाया जाएगा वो आसानी से सीख जाता है. इसलिए उन्हें हमेशा फोन और अधिक स्क्रीन देखने के नुकसान के बारे में बताएं. टेक के नुकसान से उन्हें जरूर अवगत कराएं. इसके प्रति दूरी बनाने के लिए उन्हें प्रेरित करना जरूरी हैं.
फोन की सेटिंग बदलेंअगर आप अपने बच्चे को कुछ कहने से बचना चाहते हैं तो आप अपने या उनके फोन की सेटिंग बदल सकते हैं. इसके लिए आप फोन के सेटिंग्स में जाकर फोन का स्क्रीन ऑन टाइम सेट कर सकते हैं. इससे वो तय समय से ज्यादा देर के लिए फोन यूज नहीं कर पाएंगे.

बच्चों को फोन की लत लगने के पिछे उनके मां-बाप का उन्हें समय नहीं देना होता हैं. इसलिए कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा समय आप पूरे फैमली के साथ एक साथ बिताएं. इससे बच्चे को फोन यूज करने का टाइम ही नहीं मिलेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं