विज्ञापन

बच्चों को जूस किस उम्र से देना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें एक बार में कितना जूस पिलाना है सही

पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने बच्चों को जूस देने की सही उम्र और सही तरीके के बारे में बताया है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

बच्चों को जूस किस उम्र से देना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें एक बार में कितना जूस पिलाना है सही
बच्चों को जूस कब दिया जा सकता है?
(Photo Credit: Freepik)

छोटे बच्चों की डाइट को लेकर माता-पिता के मन में कई सवाल होते हैं. इनमें से एक सवाल यह भी है कि बच्चे को जूस कब से देना शुरू करना चाहिए और एक दिन में कितना जूस देना ठीक है. इसी को लेकर फेमस पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बच्चों को जूस देने की सही उम्र और सही तरीके के बारे में बताया है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट-

बच्चों को जूस कब दिया जा सकता है?

पीडियाट्रिशियन बताते हैं, जूस को अक्सर बच्चों के लिए हेल्दी माना जाता है. लेकन ऐसा बिल्कुल नहीं है. अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) की गाइडलाइन के मुताबिक, एक साल से कम उम्र के बच्चों को जूस कभी नहीं देना चाहिए. एक साल से कम उम्र के बच्चे के लिए मां का दूध या फॉर्मूला मिल्क ही सबसे जरूरी होता हैं. जूस देने से बच्चे की डाइट में बिना जरूरत के एक्स्ट्रा शुगर शामिल हो जाती है. इससे बच्चे को शुगर की आदत लग सकती है, जो उसके लिए सही नहीं है. 

यह भी देखें- 

1 साल के बाद बच्चे को कितनी मात्रा में जूस देना चाहिए?

डॉक्टर रवि मलिक के मुताबिक, 1 से 6 साल के बच्चों को भी बहुत सीमित मात्रा में ही जूस देना चाहिए. एक बार में करीब 4 आउंस यानी लगभग 120 मिलीलीटर से ज्यादा जूस न दें. वहीं, अगर घर में ताजे फल मौजूद हैं, तो बच्चे को फल खिलाना ज्यादा बेहतर है. पूरे फल में फाइबर होता है, जो बच्चे के लिए अच्छा होता है. जूस बनाते समय ये फाइबर निकल जाता है और केवल शुगर रह जाती है. लगातार मीठे स्वाद की आदत बच्चे की खाने की पसंद को भी प्रभावित कर सकती है. इससे बच्चा बार-बार मीठा खाने की जिद कर सकता है और दाल, नट्स और दूसरे पौष्टिक खाने में उसकी रुचि कम हो सकती है.

जूस देने का सही तरीका क्या है?

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, जब भी आप अपने बच्चे को जूस दें, तो घर पर निकाला गया प्योर और फ्रेश जूस ही दें. बच्चे को टेट्रा पैक या पैकेज्ड जूस देने से बचें. इससे अलग आप अपने बच्चे की डाइट में उम्र के अनुसार स्मूदी, दूध और नारियल पानी जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं. इसके साथ बच्चे की रोज की डाइट में फल, सब्जियां, दालें और दूसरी हेल्दी चीजें शामिल करें.

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए घर पर Clay कैसे बनाएं? खेलने में आएगा मजा और रसोई में ही मिल जाएगा सारा सामान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com