विज्ञापन

2 साल से छोटे बच्चे को भूलकर भी मूंगफली समेत न दें ये 6 चीजें, पैरेंट्स नोट कर लें लिस्ट, बच्चे रहेंगे हेल्दी

छोटे बच्चों को सही पोषण देना बहुत जरूरी होता है. पैरेंट्स कई बार ऐसी चीजें बच्चों को खाने के लिए दे देते हैं, जो सुरक्षित लगती हैं, लेकिन सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है.

2 साल से छोटे बच्चे को भूलकर भी मूंगफली समेत न दें ये 6 चीजें, पैरेंट्स नोट कर लें लिस्ट, बच्चे रहेंगे हेल्दी
2 साल से छोटे बच्चों को खाने में न दें ये चीजें
Photo Credit: NDTV/ सांकेतिक तस्वीर

छोटे बच्चों का खान-पान का ध्यान रखना पूरी तरह माता-पिता की जिम्मेदारी होती है. कई बार जानकारी के अभाव में पैरेंट्स छोटे बच्चों को खाने के लिए ऐसी चीजें दे देते हैं जिससे उन्हें आगे जाकर समस्या पैदा कर सकते हैं. ऐसे में बच्चों की खाने की हैबिट्स को बदलना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 6 चीजें बताने जा रहे हैं जो 2 साल से छोटे बच्चों को खाने के लिए भूलकर भी नहीं देनी चाहिए. इसकी जानकारी पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है.

1. चीनी

डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि बच्चों को कम उम्र में चीनी देना उनकी मीठा खाने की आदत बढ़ा सकता है. इससे उनका ध्यान फल, सब्जियां और घर का बना पौष्टिक खाना खाने से कम हो सकता है. साथ ही, ज्यादा चीनी खाने से वजन बढ़ने और दांत खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

2. नमक

डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि छोटे बच्चों को खाने में अलग से नमक देने की जरूरत नहीं होती है. इस उम्र में उनकी किडनी पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए ज्यादा सोडियम यानी नमक को सही तरीके से प्रोसेस नहीं कर पाती. साथ ही 2 साल की उम्र के बाद भी बच्चों के भोजन में नमक की मात्रा एकदम लीमिट में रखनी चाहिए.

3. मूंगफली, पॉपकॉर्न और बाकी नट्स

मूंगफली, पॉपकॉर्न और बाकी नट्स जैसी चीजें छोटे बच्चों के गले में फंस सकती हैं और दम घुटने का खतरा बढ़ा सकता. ऐसे में पैरेंट्स बच्चे को ये खाने की चीजें तभी दें, जब वह उन्हें सुरक्षित रूप से खाने के लिए शारीरिक रूप से तैयार हो. आप चाहें तो इन चीजों का स्मूद पेस्ट खिला सकते हैं.

4. गाय का दूध

डॉक्टर रवि मलिक बताते हैं कि 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को गाय का दूध मुख्य रूप से नहीं देना चाहिए. वहीं, 1 साल की उम्र के बाद गाय का दूध थोड़ी मात्रा में दिया जा सकता है. पैरेंट्स ध्यान रखें कि गाय का दूध बच्चे के बैलेंस्ड डाइट का ऑप्शन नहीं होना चाहिए.

5. सोफ्ट ड्रिंक्स

डॉक्टर बताते हैं कि सोफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस में बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व बहुत कम होते हैं. साथ ही इनमें चीनी या कैफीन की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जो छोटे बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. 

6. पैकेज्ड फूड्स

2 साल से ज्यादा छोटे बच्चों को पैकेज्ड फूड्स जैसे बिस्किट, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, पैकेट वाले स्नैक्स में अक्सर नमक, चीनी और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है. ये चीजें छोटे बच्चों के लिए अच्छी नहीं मानी जातीं और रेगुलर खाने से सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: सांप किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं? सांप भगाने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए, जा‍न‍िए यहां

यह भी पढ़ें: कस्बे से निकलकर 23 साल की हर्षिता बनीं मिस यूनिवर्स MP, अब 'मिस यूनिवर्स इंडिया' की बारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com