विज्ञापन

कस्बे से निकलकर बनीं मिस यूनिवर्स MP, अब 'मिस यूनिवर्स इंडिया' की बारी, देखिए ग्लैमरस लुक्स

मध्य प्रदेश के 23 साल की हर्षिता साहू ने मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का खिताब जीतकर अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है. उनका फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक्स अक्सर लोगों का ध्यान खींचता रहा है.

कस्बे से निकलकर बनीं मिस यूनिवर्स MP, अब 'मिस यूनिवर्स इंडिया' की बारी, देखिए ग्लैमरस लुक्स
23 साल की हर्षिता साहू बनीं Miss Universe India 2026 फाइनलिस्ट
Instagram/ @harshitasahu2502

मध्य प्रदेश के गुना जिले के छोटे से कस्बे रुठियाई की 23 साल की हर्षिता साहू आज पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक पेशे से एक इंटरनेशनल बैंक में डेटा एनालिस्ट हर्षिता ने मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का खिताब जीतकर अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है. उनकी यह उपलब्धि ये दिखाती है कि अगर सपने बड़े हैं और मेहनत सच्ची, तो मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है. 

फैशन सेंस ने खींचा लोगों का ध्यान

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाली हर्षिता कॉर्पोरेट दुनिया में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं. लेकिन हर्षिता सिर्फ अपने मिस यूनिवर्स एमपी के खिताब की वजह से ही चर्चा में नहीं हैं. सोशल मीडिया पर उनका फैशन सेंस, फिटनेस रूटीन और ग्लैमरस अंदाज भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है. इसी कड़ी में आज हम आपको उनके ग्लैमरस लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी तारीफ करेंगे. 

गोल्डन गाउन में बिखेरा रॉयल ग्लैमर

Latest and Breaking News on NDTV

गोल्डन सीक्विन गाउन में हर्षिता काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. देखने में उनका लुक किसी ब्यूटी क्वीन से कम नहीं लग रहा है. ऑफ-शोल्डर डिटेलिंग, एलिगेंट मेकअप, खुले बाल ने उनके लुक को और भी ज्यादा शानदार बना दिया है. उनका ये रॉयल लुक आपका भी दिल जीत लेगा.

लाइट पिंक गाउन में ग्लैमरस अंदाज

इस पोस्ट में हर्षिता लाइट पिंक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं. उनके कमाल के लुक्स और अंदाज ने पूरे आउटफिट की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. पोस्च के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स ने खूब तारीफ भी की है.

हर्षिता की फिटनेस

Add image caption here

पेजेंट की तैयारी में फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और हर्षिता इसे बखूबी समझती हैं. सिंपल स्पोर्ट्सवियर, मिनिमल स्टाइल में भी हर्षिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद एलिगेंट

Latest and Breaking News on NDTV

इस तस्वीर में हर्षिता ब्लैक रंग के क्लासिक आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनका ये ग्रेसफुल अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. साथ ही मिनिमल एक्सेसरीज और कॉन्फिडेंट पोज ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए हैं.

यह भी पढ़ें: 20 की उम्र में दिल्ली की लाडली कर रही नाम रोशन, मिस यूनिवर्स इंडिया में हुआ सेलेक्शन, कमाल का फैशन सेंस देख आप भी हो जाएंगे फैन

यह भी पढ़ें: माथे का रंग अचानक काला पड़ने लगा है? स्किन की डॉक्टर ने बताया क्यों होता है ऐसा, ठीक करने के लिए क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Miss Universe 2026, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com