बारिश का मौसम हैं और ऐसे में घर में कीड़े मकोड़े घुस आते हैं, लेकिन बारिश में सबसे ज्यादा डर होता है अगर सांप आ जाए और ऐसे मौसम में सांप आने का खतरा बढ़ जाता है, अगर आपके घर आसपास पार्क, जंगल, तालाब, नाले या पहाड़ के पास है. कुछ सांप तो इतने जहरीले होते हैं कि काटते ही व्यक्ति मर जाता है. वहीं सांप को भगाने के लिए उस वक्त सपेरा बुलाना भी उतना मुश्किल होता है, जितना कि उसके काटने का डर होता है. सांप आपक घर पर डेरा ना डालें यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं (tips to keep away snakes from home) तो आपके घर सांप आने ही नहीं देगा.
घर में क्या छिड़कने से सांप तुरंत भाग जाता है?
बारिश के मौसम में सांप के घर में आने का डर बना रहता है. ऐसे में जाहिर सी बात है कि आप अपने घर के आसपास को बिल्कुल साफ रखिए और छोटे पेड़ पौधों को साफ करवा दें. इसके अलावा झाड़ियां वगैरह हैं तो वह भी कटवा दें. अगर घर के आसपास चूहे वगैरह आते हैं तो उनको नियंत्रित करें. दरअसल सांप चूहे खाते हैं तो उनके आने का डर बना रहता है. खिड़कियों और दरवाजों की दरारों को पूरी तरह बंद करवा दें. वहीं घर में और उसके बाहर फिनाइल या सर्पगंधा जैसे पौधे लगाएं. इससे सांप आने का खतरा टल जाएगा.

Add image caption here
सांप किस चीज से डरता है?
वैसे तो सांप सबसे ज्यादा मनुष्य से डरते हैं. वहीं वह नेवला, उल्लू और बड़े पक्षी वगैरह से डरते हैं. इसके अलावा आग और तेज शोर से भी घबराते हैं और जहां ये चीजें होती हैं वह अकसर नहीं आते हैं. अगर आप चाहते हैं कि सांप आपके घर में ना घुसे तो लहसुन, प्याज, सिरका और पुदीने (मिंट) की तेज गंध से वह बचते हैं.
सांप को घर दूर रखने के उपाय (tips to keep away snake from house)
- बारिश में सांप घर में निकल आए तो उसे भगाने का सबसे असरदार उपाय है कि आप अपने घर में कुछ ऐसे पौधे लगाएं, जिससे सांप कभी भी आपके घर नहीं फटकेंगे. इन पौधों की गंध को सांप पसंद नहीं करते हैं. आप आज ही नागदौना (विशेष गंध वाला पौधा), स्नेक प्लांट, गेंदे का फूल, लेमनग्रास, तुलसी का पौधा, कैक्टस वगैरह पौधे अपने घर की बालकनी, आंगन, छत पर लगा लें. इन पौधों को उन जगहों पर रखें, जहां से सांप आसानी से घर में घुस सकते हैं.
- अगर आपके घर में सांप घुस गया है तो बिल्कुल भी घबराइए मत और घर में फिनाइल का छिड़काव शुरू कर दें. और हां बाहर निकलने के लिए कोई एक-दो खिड़की, दरवाजे खोल दें ताकि वह फिनाइल की गंध से बाहर निकल जाए. अगर आपके घर मिट्टी का तेल भी है, तो उसका भी छिड़काव कर सकते हैं. उसकी गंध भी सांपों को पसंद नहीं होती है.
- सांप पर लौंग और दालचीनी के ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिक्स करें और सांप के ऊपर दूर से स्प्रे करें. इसकी गंध से भी सांप भाग जाते हैं.
- अगर आपके घर में बहुत बड़ा सांप घुस गया है और वह जहरीला है तो उसे भूलकर भी ना छेड़े वरना वह आप पर हमला कर देगा. घर के सभी मेंबर को दूर कर दें और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट को बुलाएं और स्नेक हेल्पलाइन पर आप कॉल करके उसे पकड़वा दें.
- सांप आपके घर में ना आए. इसके लिए आप गरुड़ वृक्ष (garud tree) को अपने घर के बाहर लगा लें. गरुड़ फल को भी आप घर के अंदर रख देंगे तो विषैले जीव-जंतु आसानी से दूर भाग जाएंगे. दरअसल, ये फल लंबा होता है और बिल्कुल सांप जैसा लगता है. इसमें कई औषधीय गुण मौजूद हैं, जो सांप के जहर को भी उतारने का भी काम करता है. वैसे यह पेड़ जंगलों में ज्यादा पाया जाता है.
- सर्पगंधा जैसा की इसके नाम मे ही सर्प है. इस पौधे के पास सांप कभी नहीं फटकते हैं. यह तेज गंध वाला पौधा होता है. इस पौधे को आप अपने घर के आंगन या फिर गमले में लगा सकते हैं. बारिश के मौसम में भी आप सांपों को अपने घर से दूर रखने के लिए इस पौधे को लगा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- LED Face Mask से क्या होता है? हफ्ते में कितने दिन और कितनी देर लगाना चाहिए? स्किन की डॉक्टर से जानें सारे जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं