Skin Care: स्किन केयर में कई तरह के तेलों का इस्तेमाल किया जाता है. इन्हीं में से एक तेल है नारियल का तेल. इस तेल को इसके अनेक गुणों के लिए जाना जाता है. ना सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा और बालों पर भी नारियल के तेल (Coconut Oil) को लगाया जा सकता है. नारियल के तेल में लौरिक एसिड होता है, फायदेमंद फैटी एसिड्स होते हैं और साथ ही एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. यह तेल हाइड्रेटिंग भी होता है जिस चलते इसे ड्राई स्किन के लोग चेहरे पर लगा सकते हैं. लेकिन, जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली है उन्हें आमतौर पर नारियल का तेल ना लगाने की सलाह दी जाती है. यहां जानिए नारियल तेल के चेहरे पर फायदे, नुकसान और इस तेल को चेहरे पर लगाने के सही तरीके के बारे में.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे पर नारियल का तेल लगाने का सही तरीका | Right Way Of Applying Coconut Oil On Face
जिन लोगों के चेहरे पर एक्ने और फुंसियां (Pimples) हों और साथ ही जिनकी स्किन जरूरत से ज्यादा ऑयली हो उन्हें नारियल का तेल चेहरे पर लगाने से परहेज करना चाहिए. अक्सर ही नारियल के तेल को चेहरे पर रातभर लगाए रखने की सलाह दी जाती है, लेकिन ऑयली स्किन के लोगों को ऐसा करने से भी परहेज के लिए कहा जाता है नहीं तो इससे क्लोग्ड पोर्स की दिक्कत हो सकती है और स्किन पर ब्रेकाउट्स होने लगते हैं जिससे एक्ने बढ़ जाता है.
नारियल के तेल को चेहरे पर सनस्क्रीन की तरह भी लगाया जाता है जोकि सही नहीं है. नारियल तेल और सनस्क्रीन दो बिल्कुल अलग चीजें हैं जिनके फायदे भी त्वचा को अलग-अलग मिलते हैं.
चेहरे पर नारियल के तेल को जरूरत से ज्यादा ड्राई स्किन (Dry Skin) के लोग लगा सकते हैं. जिन लोगों की स्किन रूखी-सूखी नजर आए और सफेद फ्लेक्स दिखते हों वे लोग चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं या रातभर नारियल के तेल को चेहरे पर लगाकर रख सकते हैं.
नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के लिए इसकी 2 से 3 बूंदे हथेली पर लें और अच्छे से मलकर चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरे की हल्की मसाज की जा सकती है. नारियल का तेल आधा घंटा चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोया जा सकता है. इसका असर बढ़ाने के लिए नारियल के तेल में चुटकीभर हल्दी (Turmeric) मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं