Diabetes Diet: त्योहारों के दिन शुरू हो गए हैं और त्योहारों में वो चीज जो सभी का मन ललचाती है वो हैं मिठाइयां. त्योहार हों और मिठाई ना खाई जाए भला ऐसा कैसे हो सकता है. लेकिन, जहां कुछ मिठाइयां हल्की या ना के बराबर मीठी होती हैं तो कुछ ऐसी मिठाइयां भी हैं जिन्हें खाने पर ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) हो सकता है और किसी के भी ब्लड शुगर लेवल्स जरूरत से ज्यादा बढ़ सकते हैं. यहां ऐसी ही एक मिठाई का जिक्र किया जा रहा है जिससे खाने से परहेज के लिए एक्सपर्ट भी कहते हैं. यह मिठाई है जलेबी. जानिए क्यों डायबिटीज में जलेबी (Jalebi) के सेवन से परहेज करना चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डायबिटीज में क्यों नहीं खानी चाहिए जलेबी | Why You Should Not Eat Jalebi In Diabetes
जलेबी को लेकर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि जलेबी ब्लड शुगर लेवल्स को तेजी से बढ़ा सकती है. मैदे से बनने वाली जलेबी को पहले तला जाता है और फिर इसे चीनी की चाशनी में डुबोते हैं. यह हाई शुगर, हाई कैलोरी और हाई कॉलेस्ट्रोल वाली मिठाई है. ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को खासतौर से जलेबी खाने से परहेज करना चाहिए.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि जलेबी खाने के बजाय पनीर से बनने वाले सोंदेश को खाया जा सकता है या फिर ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) लड्डू खा सकते हैं जिनमें नेचुरल तौर पर मिठास होती है.
इन चीजों से भी करना चाहिए परहेज
- खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जिनसे डायबिटीज के मरीजों को परहेज करना चाहिए. इस लिस्ट में आलू भी शामिल है. आलू खाने पर ब्लड शुगर स्पाइक हो सकता है.
- वाइट ब्रेड खाने से भी डायबिटीज के मरीजों को बचना चाहिए. यह मैदे से बनती है जिसमें फाइबर कम होता है जिस चलते यह जल्दी पच जाती है और ब्लड शुगर स्पाइक का कारण बनती है.
- शुगरी ड्रिंक्स जैसे सोडा या पैकेट वाले फलों के जूस (Fruit Juice) पीने से भी परहेज करना चाहिए. ये चीजें ब्लड शुगर को बढ़ा देती हैं.
- जलेबी के अलावा गुलाबजामुन और शुगर से भरपूर लड्डू भी ना खाने में ही समझदारी होती है.
- तली हुई चीजें जैसे पकौड़े, भटूरे और पूड़ी त्योहारों के दिनों में बहुत बनते हैं. इनसे भी परहेज करना चाहिए.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं