विज्ञापन

आंख में बार-बार कीचड़ आए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें आंख के कोनों में सफेद गंदगी जमने से कैसे रोके

आई केयर प्रोफेशनल और नेचुरोपैथी स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक ठाकुर ने आंखों में कीचड़ आने की परेशानी को कम करने के कुछ तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

आंख में बार-बार कीचड़ आए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें आंख के कोनों में सफेद गंदगी जमने से कैसे रोके
आंखों में कीचड़ आना कैसे रोकें?
(Photo Credit: NDTV)

सुबह सोकर उठने के बाद आंखों के कोनों में थोड़ी-बहुत कीचड़ या गंदगी नजर आना आम बात है. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनकी आंखों में हर थोड़े समय पर कीचड़ या सफेद चिपचिपा पदार्थ सा जमने लगता है. ये न केवल दिखने में खराब लगता है, बल्कि कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है. ऐसे में उन्हें बार-बार अपनी आंखों को साफ करना पड़ता है. कई बार कीचड़ इतनी ज्यादा हो जाती है कि चीजें हल्की धुंदली दिखाई देने लगती हैं, तब परेशानी और बढ़ जाती है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आई केयर प्रोफेशनल और नेचुरोपैथी स्पेशलिस्ट डॉक्टर दीपक ठाकुर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने आंखों में कीचड़ आने की परेशानी को कम करने के कुछ तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

वीडियो में डॉक्टर दीपक ठाकुर बताते हैं, कभी-कभी आंखों के कोनों में थोड़ी-बहुत कीचड़ या गंदगी नजर आना आम बात है. जब आंखों में धूल या मिट्टी जाती है, तो आंसू उसे बाहर निकालने में मदद करते हैं. दिन में हम लगातार पलकें झपकाते रहते हैं, जिससे आंखों की सतह साफ होती रहती है. लेकिन रात में जब हम सोते हैं, तब पलकें नहीं झपकतीं. ऐसे में आंसू, तेल और दूसरी गंदगी आंखों के कोनों में जमा हो जाती है. सुबह यही गंदगी सूखी हुई कीचड़ जैसी दिखती है. 

यह भी देखें- 

दिन में भी बार-बार कीचड़ जमे तो क्या करें?

इसे लेकर आई केयर प्रोफेशनल कहते हैं, अगर आपकी आंखों में दिन में भी बार-बार कीचड़ आती है, तो ऐसे में आंखों को बार-बार हाथ से रगड़ना नहीं चाहिए. इससे अलग-

  • दिन में एक बार आंखों को साफ और हल्के गुनगुने पानी से धोएं. साफ पानी से आंखों के आसपास की जगह को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं. आंखों को गंदे हाथों से न छुएं और न ही बार-बार रगड़ें.
  • अगर आप आंखें धो नहीं सकते हैं, तो एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर थोड़ी देर हल्की ठंडी सिकाई करें. इससे आंखों को साफ रखने में मदद मिल सकती है. बस ध्यान रहे कि आपको बर्फ को सीधे आंखों पर नहीं लगाना है. 
  • इन सब से अलग आप डॉक्टर की सलाह के बाद अपने पास लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स रख सकते हैं. कई लोगों की आंखें बार-बार ड्राई हो जाती हैं, इसकी वजह से भी आंखों के कोनों में कीचड़ जमने लगती है. अगर आप घर से बाहर हैं, तो लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कीचड़ जमने की परेशानी को कम किया जा सकता है. 
  • साथ ही रोज 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें. नींद पूरी न होने पर भी आंखों में बार-बार पानी या कीचड़ आने की परेशानी हो सकती है.
इन बातों का भी रखें ध्यान 

एक्सपर्ट आगे कहते हैं, अगर इतना करने के बाद भी आंखों में बहुत ज्यादा गंदगी जमा हो, आंखें चिपकी हुई लगें, साथ ही आंखों में जलन, खुजली या सूजन हो, आंखों से गाढ़ा पदार्थ निकल रहा हो, तो इसपर ध्यान देना चाहिए. ये कंजंक्टिवाइटिस जैसे आई इंफेक्शन का संकेत हो सकता है. इस कंडीश में आंखों को बार-बार हाथ से रगड़ना नहीं चाहिए. इससे इंफेक्शन और बढ़ सकता है. ऐसे लक्षण होने पर एक बार आंखों के डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं.

यह भी पढ़ें- Bharti Singh ने बताया बाल लंबे करने का नुस्खा, घर पर कड़ी पत्ता और मेथी से बना लें ये तेल, जानें आसान तरीका
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com