How To Keep Room Cool Without AC: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जिनके कमरे छोटे हैं. सूरज की तपिश और ऊपर से कमरे की कम जगह गर्मी से परेशान कर देती है. क्योंकि तपिश बढ़ने से पंखा भी गर्म हवा फेंकने लगता है और कूलर बस उमस (Humidity) बढ़ाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कमरा ठंडा रखने के लिए हर बार भारी-भरकम एसी (AC) की जरूरत नहीं होती? जी हां आपने सही सुना. आप कुछ आसान टिप्स अपना कर भी अपने कमरे को ठंडा बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के उन उपायों को जानते हैं.

कमरे को ठंडा रखने के लिए क्या करें- (Kamra Thanda Kaise Rakhen)
1. दीवारों का कलर-
- अगर आपके कमरे की दीवारों का रंग गहरा (Dark) है, तो यकीन मानिए वो गर्मी सोखने का सबसे बड़ा कारण है. गहरे रंग जैसे काला, गहरा नीला या लाल हीट को एब्जॉर्ब करते हैं.
- कौन सा रंग चुने- गर्मियों के लिए सफेद रंग सबसे बेस्ट है. यह सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट (Reflect) कर देता है, जिससे दीवारें जल्दी गर्म नहीं होतीं.
- पेस्टल कलर्स- अगर आपको सफेद बोरिंग लगता है, तो बेबी पिंक, स्काई ब्लू या मिंट ग्रीन जैसे 'कूल' रंगों का इस्तेमाल करें.
2. पर्दों का चुनाव-
- कमरे को गर्मी से बचाने के लिए आप सही पर्दे का चुनाव करें. गर्मियों में आपको अपनी 'कर्टेन सेटिंग' बदलनी होगी.
- हल्के कपड़े- भारी मखमल या मोटे सिंथेटिक पर्दों को हटा दें. इनकी जगह सूती (Cotton) या नेट के पर्दों का इस्तेमाल करें.
- कलर का चुनाव- दीवारों की तरह पर्दे भी हल्के रंग के रखें. सफेद या क्रीम कलर के पर्दे कमरे को फ्रेश लुक देते हैं.

Photo Credit: Pexels
3. वेंटिलेशन-
छोटे कमरे में हवा का घूमना बहुत जरूरी है. अगर कमरे में एक ही खिड़की है, तो शाम के समय दरवाजे को भी थोड़ा खुला रखें.
4. बेडशीट-
- हम अक्सर इस पर ध्यान नहीं देते, लेकिन हमारे बेड पर बिछी चादर भी गर्मी बढ़ा सकती है.
- सिंथेटिक- सैटिन या पॉलिस्टर की चादरें गर्मी को रोकती हैं और पसीना बढ़ाती हैं. इसलिए कॉटन बेडशीट का इस्तेमाल करें.
- कालीन- अगर कमरे में मोटे कारपेट या कालीन बिछे हैं, तो उन्हें गर्मियों के लिए रोल करके रख दें. नंगे पैर ठंडे फर्श पर चलना ज्यादा राहत देता है.
5. इनडोर प्लांट्स-
पौधे कुदरती तौर पर तापमान कम करने में मदद करते हैं. छोटे कमरे के कोने में स्नेक प्लांट, एलोवेरा या मनी प्लांट रखें. ये न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि कमरे की हवा में मौजूद नमी को बनाए रखते हैं.
ये भी पढ़ें- गर्मी में छत तपती है? बिना AC के घर ठंडा रखने के ये 4 देसी तरीके
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं