- इन चाट को देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी.
- घर पर बनाना है बेहद आसान.
- बच्चों को भी अच्छी लगेगी ये चाट.
Chaat Recipe: खट्टी-मीठी और तीखी चाट खाने का मजा ही कुछ और होता है. बाजार हो या शादी-ब्याह सबसे पहले नजर चाट पर ही पड़ती है और जबतक खा ना लो तबतक उसी पर टिकी रहती है. लेकिन, हर दूसरे दिन बाजार से लाई हुई चाट (Chaat) सेहत के लिए अच्छी साबित नहीं होती है. बाजार में चाट सिर्फ स्वाद को ध्यान में रखकर बनाई जाती है सेहत को नहीं. हालांकि, इसका यह मतलब नहीं कि आप अपनी मनपसंद चाट ना खाएं. घर पर बड़ी ही आसानी से आप बारिश के सुहाने मौसम (Rainy Season) में टेस्टी और हेल्दी चाट (Healthy Chaat) बनाकर खा सकते हैं. बिना किसी देरी के जान लीजिए टेस्टी चाट की रेसिपी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मॉनसून में टेस्टी चाट रेसिपी | Tasty Chaat Recipe in Monsoon
दही वडा चाटइस चाट को बनाने के लिए भीगी हुई मूंग दाल को पीस लीजिए. अब एक चम्मच दाल लेकर गर्म तेल में तलकर वडा तैयार कर लीजिए. वडे बन जाने के बाद इन्हें पानी में डालकर रख दीजिए. अब एक बड़ी प्लेट लेकर तैयार वडा, पापड़ी, फेंटी हुई दही, इमली की चटनी और हरी चटनी डाल दीजिए.
इसके बाद आपको जीरा पाउडर, चाट मसाला, बूंदी, सेव और अनार डालकर इस चाट के ऊपर प्याज और धनिया से गार्निश करना है. तैयार है टेस्टी दही वडा चाट.

सबसे पहले छोले उबाल लीजिए. अब एक बर्तन में छोले, कटे हुए प्याज, टमाटर, आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दीजिए. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और चाट मसाला मिलाइए. अब बारी आती है चटनी और दही डालने की. आप मीठी चटनी डाल सके हैं. दही डालने के बाद सूखी पापड़ी और धनिया से चाट सजाना ना भूलें.

नाम से ही जाहिर है कि ये चाट सेहत के लिए भी अच्छी है. इस चाट के लिए आपको सबसे पहले पालक के पत्तों (Spinach) को अच्छी तरह से धोकर साफ करना है. इसके बाद इन पत्तों को बेसन के मिश्रण में मिलकर डीप फ्राई कर लें. अब एक प्लेट में क्रिसपी पालक, दही, चटनी, चाट मसाला, कटा प्यार और टमाटर डालें. लाल मिर्च और काला नमक भी छिड़कें. तैयार है टेस्टी पालक पत्ता चाट.

स्वीट कॉर्न (Sweet Corn) को लेकर अच्छे से उबाल लें. अब चाट बनाने के लिए स्वीट कॉर्न में नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. तैयार है टेस्टी चाट. इस चाट में आप सेव और कटा हुआ प्याज-टमाटर भी मिला सकते हैं.

आलू से बनने वाली इस चाट (Aloo Chaat) को बच्चे और बड़े सभी उंगलियां चाटते हुए खाएंगे. इस चाट को तैयार करना भी बेहद आसान है. आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर तल लें. इन्हें बेक या एयर फ्राई भी किया जा सकता है. अब प्लेट में आलू डालकर इसमें टमाटर,प्याज, हरी मिर्च, नमक, चिली फ्लेक्स, सेव, धनिया, काट मसाला और नींबू निचौड़ कर परोसें.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं