High Blood Pressure: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से जुड़ी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि लोगों को अक्सर इस बात का पता ही नहीं होता कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो गई है. हाई बल्ड प्रेशर ऐसी दिक्कत है जो दुनियाभर में करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है. अगर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत को लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहा जाए तो इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में वक्त रहते हाई ब्लड प्रेशर (High BP) की पहचान करना और इससे निजात पाने के तरीके ढूंढना जरूरी होता है. यहां जानिए किस तरह पुरुष हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण पहचान सकते हैं.
गर्मियों में खाने के लिए बेहद अच्छे हैं ये लो कैलोरी फूड्स, वजन होता है काम और पाचन भी रहेगा अच्छा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण | High Blood Pressure Symptoms In Men
सीने में दर्द होना हाई ब्लड प्रेशर के शुरूआती लक्षणों में शामिल है. अगर आपको अक्सर ही सीने में दर्द (Chest Pain) महसूस होता है तो यह हाई ब्लड प्रेशर और दिल संबंधी बीमारियों का संकेत हो सकता है.
ब्लड प्रेशर बढ़ने पर लगातार सिर में दर्द बना रहता है. सिर में दर्द होने के यूं तो कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं लेकिन हाई ब्लड प्रेशर भी सिरदर्द की वजह हो सकता है.
क्या चेहरे पर घी लगाना सही है, जानिए स्किन केयर में क्या असर दिखा सकता है Ghee का इस्तेमाल
सांस लेने में दिक्कत महसूस होना भी हाई बीपी के शुरूआती लक्षणों में शामिल है. बार-बार सांस फूलना और सांस लेते समय सीने में दर्द होना हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है.
हाइपरटेंशन (Hypertension) के कारण देखने में परेशानी होने लगती है. जिन पुरुषों को धुंधला नजर आने लगा है या फिर देखने संबंधी दिक्कतें होने लगी हैं उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की जांच करवा लेनी चाहिए.
हाई ब्लड प्रेशर के कारण नाक से खून बहने लगता है. जब ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है तो नाक से खून बहना और सामान्य हो जाता है. ऐसे में ब्लड प्रेशर की जांच करवाना और चिकित्सक से तुरंत संपर्क करना जरूरी होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Aashiqui: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया Superstar | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं