Skin Care: खानपान में बिना दोराय घी को खूब शामिल किया जाता है. चाहे परांठे हों यो नान और रोटियां, घी लगाए बिना टेस्ट ही नहीं आता. वहीं, अनेक पकवानों को स्वादिष्ट बना देता है सादा सा घी. लेकिन, बहुत से लोग चेहरे पर लगाने के लिए भी घी (Ghee) का इस्तेमाल करते हैं. तो क्या सचमुच चेहरे पर घी लगाना फायदेमंद होता है? असल में घी को चेहरे पर लगाने से स्किन की कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं. घी विटामिन ए, डी, ई और के से भरपूर होता है, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं. साथ ही, घी में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स का सफाया करते हैं. ऐसे में चेहरे पर घी लगाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चेहरे पर कैसे लगाते हैं घी | How To Apply Ghee On Face
चेहरे पर घी लगाने पर स्किन मॉइश्चराइज्ड होती है और ड्राई स्किन की दिक्कत दूर हो जाती है. इससे त्वचा को एंटी-एजिंग गुण भी मिलते हैं. वहीं, घी के इस्तेमाल से त्वचा पर चमक और निखार नजर आता है सो अलग.
चेहरे पर घी लगाने के लिए घी की 2 बूंदे हथेली पर डालें और मलकर चेहरे पर लगाएं. घी को आंखों के नीचे उंगलियों से लगाएं जिससे डार्क सर्कल्स (Dark Circles) कम होने लगें. अगर आपकी जरूरत से ज्यादा शुष्क त्वचा हो तो घी चेहरे पर रातभर भी लगाकर रखा जा सकता है और अगर स्किन नॉर्मल या ऑयली है तो इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
घी को स्किन पर सादा लगाने के साथ-साथ इसका इस्तेमाल फेस पैक बनाने में भी किया जा सकता है. 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच घी डालें और इसमें दूध की कुछ बूंदे मिला लें. अच्छे से मिक्स करके इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. त्वचा पर नजर आने वाले डार्क स्पॉट्स कम होंगे और स्किन निखरी हुई (Glowing Skin) दिखेगी सो अलग.
देसी घी को प्लेट में डालें और इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर उंगलियों से सर्कुलर मोशन में घुमाएं. कुछ देर इस तरह से घी को प्लेट में घुमाने पर घी गाढ़ा हो जाएगा और फ्लफी सा पेस्ट दिखने लगेगा. इस पेस्ट को चेहरे पर क्रीम की तरह लगाया जा सकता है. इससे स्किन मुलायम बनती है और खूबसूरत नजर आती है. घी को चेहरे के अलावा होंठों पर भी लगाया जा सकता है. इससे फटे होंठों की दिक्कत दूर हो जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Aashiqui: वो फिल्म जिसने गायक, गीतकार, संगीतकार और एक्टर्स को बना दिया Superstar | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं