- मेकअप इस तरह बिना मेकअप रिमूवर के हटाएं.
- बाजार के प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत.
- किफायती हैं मेकअप हटाने के ये तरीके.
Skin Care: जितने ध्यान से हम मेकअप लगाते हैं उतना ही ध्यान देकर मेकअप छुड़ाने की भी जरूरत होती है. मेकअप छुड़ाकर ना सोने पर तरह-तरह की स्किन से जुड़ी दिक्कतें, स्किन ब्रेकआउट, एक्ने आदि की समस्या हो सकती है. इसलिए हमेशा मेकअप (Makeup) करने के बाद उसे ठीक तरह से छुड़ाना बेहद जरूरी होता है, चाहे फिर आपने सिर्फ मस्कारा ही क्यों ना लगाया हो. लेकिन, बहुत से लोगों के पास मेकअप रिमूवर (Makeup Remover) नहीं होता या कभी-कभी खत्म हो जाता है, ऐसे में घर में ही पाई जाने वाली 5 चीजें हैं जो प्राकृतिक मेकअप रिमूवर (Natural Makeup Remover) की तरह काम करती हैं.
5 प्राकृतिक मेकअप रिमूवर | 5 Natural Makeup Removers
नारियल तेलमेकअप रिमुवर के तौर पर नारियल के तेल को बेझिझक इस्तेमाल किया जा सकता है. आप हाथों में नारियल तेल लेकर भी मेकअप छुड़ा सकती हैं या फिर रुई या कॉटन वाइप्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. यह स्किन से मेकअप भी हटाएगा और उसे मॉइश्चराइज भी करेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
स्किन केयर में दूध का भी बहुत इस्तेमाल होता है. साथ ही, इसे मेकअप हटाने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है. कॉटन बॉल को दूध (Milk) में भिगोकर इससे मेकअप को छुड़ाया जा सकता है.
एलोवेरा जेलमेकअप छुड़ाने के लिए एलोवेरा जेल को लेकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और किसी कॉटन पैड या टिशू पेपर से मेकअप पोंछ लें. यह लिपस्टिक, काजल और फाउंडेशन को भी चेहरे से आसानी से छुड़ाने में कारगर है.
खीरे का रसकई फेस वॉश और टोनर भी खीरे से बनाए जाते हैं. यह इरिटेटेड स्किन को भी आराम पहुंचाने का काम करता है. पानी से भरपूर होने के चलते खीरा ऑयली स्किन से मेकअप हटाने में बेहद कारगर है. आप खीरे के रस से मेकअप छुड़ा सकती हैं या फिर खीरे को ब्लेंड करके उसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं. आपका मेकअप चुटकियों में छूट जाएगा.
शहदशहद (Honey) से मेकअप छुड़ाने पर आपकी स्किन पर ग्लो भी आता है. एक चम्मच भरकर शहद लीजिए और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज कीजिए. अब तकरीबन 10 मिनट चेहरे पर शहद लगाए रखने के बाद चेहरा धो लीजिए. आपका मेकअप हट जाएगा और त्वचा पर निखार भी दिखेगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
जाह्नवी कपूर जिम के बाहर हुईं स्पॉट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं