कपड़ों की सिलाई खुल जाए या किसी पसंदीदा शर्ट या स्वेटर में छोटा-सा छेद हो जाए, तो अक्सर लोग उसे दर्जी के पास ले जाते हैं. लेकिन सिलाई के कुछ आसान तरीके आते हों, तो घर पर भी कपड़ों की छोटी-मोटी मरम्मत की जा सकती है. खास बात यह है कि कुछ टांके ऐसे होते हैं, जिनसे मरम्मत के बाद सिलाई का निशान भी कम दिखाई देता है. हाथ से सिलाई करने की ये तकनीकें पुराने कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने में भी मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं सिलाई के ऐसे पांच तरीके, जो घर पर आपके काफी काम आ सकते हैं.
हिडन स्टिच से छिपाएं सिलाई के निशान
जानकारी के अनुसार, हिडन स्टिच यानी छिपी हुई सिलाई का इस्तेमाल कपड़े के खुले किनारों को इस तरह जोड़ने के लिए किया जाता है कि बाहर से टांके कम दिखाई दें. इसमें सुई और धागे की मदद से कपड़े के दोनों किनारों पर बारी-बारी से छोटे टांके लगाए जाते हैं. आखिर में धागा खींचकर गांठ लगा दी जाती है. यह तरीका कपड़ों की सामान्य मरम्मत करने में ठीक है.
इनविजिबल स्टिच से करें कपड़ों की मरम्मत
बता दें कि इनविजिबल स्टिच का मकसद भी सिलाई को कम से कम दिखाई देना है. इसके लिए कपड़े के दोनों किनारों पर बारी-बारी से छोटे टांके लगाए जाते हैं. सही तरीके से सिलाई करने पर धागा बाहर से आसानी से नजर नहीं आताा है. इस तकनीक का इस्तेमाल कपड़ों के खुले हिस्सों को ठीक करने में किया जा सकता है.
छेद को भरने के लिए अपनाएं खास टांका
साथ ही, कपड़े में छोटा छेद हो जाए तो उसे भरने के लिए मरम्मत वाले टांकों का इस्तेमाल किया जा सकता है. वीडियो में दिखाई गई छह कोनों वाली तकनीक में सुई को अलग-अलग बिंदुओं पर ले जाकर टांके लगाए जाते हैं. इससे छेद के आसपास के हिस्से को जोड़ा जा सकताा है. हालांकि, कपड़े की बुनावट और छेद के आकार के हिसाब से तरीका चुनना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- होंठ बार-बार फट जाते हैं तो क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का असरदार तरीका
उधड़ी हुई सिलाई को ऐसे जोड़ें
कभी-कभी पैंट, शर्ट या किसी दूसरे कपड़े की सिलाई किनारे से खुल जाती है. ऐसे में खुले हिस्से को सीधा करके उसी सिलाई की दिशा में टांके लगाएं. ध्यान रखें कि टांके मजबूत हों और कपड़े के दोनों किनारे ठीक से मिलें. इससे कपड़ा दोबारा इस्तेमाल करने लाायक हो जाएगा.
दो कपड़ों को जोड़ने के लिए करें इस स्टिच का इस्तेमाल
इसके अलावा, अगर कपड़े के दो टुकड़ों को जोड़ना हो या कार्डिगन के खुले हिस्से को ठीक करना हो तो जोड़ने वाली सिलाई काम आ सकती है. इसमें दोनों किनारों को बराबर रखकर टांके लगाए जाते हैं. सिलाई शुरू करने से पहले कपड़े के रंग से मिलता-जुलता धाागा चुनें, ताकि जोड़ कम दिखाई दे.
सिलाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान
सिलाई शुरू करने से पहले कपड़े की बुनावट के हिसाब से सुई और धागा चुनें. छोटे और बराबर टांके लगाने से मरम्मत बेहतर हो सकती है. नाजुक कपड़ों पर पहले किसी पुराने कपड़े के टुकड़े पर अभ्यास करें. इससे गलती होने की आशंका कम होगी और आाप अपने पसंदीदा कपड़ों की मरम्मत घर पर आसानी से कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- बालकनी में कबूतर आना कैसे रोकें? ये एक चीज टांगने से आसपास भी नहीं दिखेगा एक कबूतर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं