Children's Height: बच्चों के वृद्धि और विकास पर छोटी उम्र से ही ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. खासतौर से अगर बच्चों का खानपान अच्छा ना हो तो उन्हें भरपूर मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता है. इससे बच्चों के शरीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और कई बार तो बच्चों की हाइट (Height) भी बढ़ना रुक जाती है. अगर आप भी बच्चे की हाइट को लेकर परेशान हैं और देख रहे हैं कि बच्चा अपनी उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ रहा तो कुछ फूड्स को उसके खानपान का हिस्सा बनाना शुरू कर दीजिए. इन फूड्स से बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलता है और लंबाई बढ़ने में मदद मिलती है.
महाकुंभ में जा रहे हैं प्रयागराज तो कर सकते हैं ये 3 एरियल एक्टिविटीज, ट्रेवलर ने दिए काम के टिप्स
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बच्चों के लिए लंबाई बढ़ाने वाले फूड्स | Height Increasing Foods For Children
दूध और दूध से बनी चीजेंबच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उन्हें दूध (Milk) और दूध से बनी चीजें खिलाई-पिलाई जा सकती हैं. दूध, पनीर, दही और चीज हाइट बढ़ाने वाले फूड्स में शामिल हैं. इनमें कैल्शियम और प्रोटीन के साथ ही विटामिन ए, बी और डी की अच्छी मात्रा होती है और इनसे शरीर को विटामिन डी भी मिल जाता है. ऐसे में मिल्क प्रोडक्ट्स को खासतौर से बच्चों की डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.
अंडेप्रोटीन से भरपूर अंडे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. अंडो में प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा होती है. अंडों से बच्चों को विटामिन बी2 भी मिल जाता है. ऐसे में अंडों (Eggs) को बच्चों की डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. सुबह अंडे उबालकर या अंडे की ऑमलेट बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियांहरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और केल को बच्चों की डाइट (Children's Diet) में शामिल कर सकते हैं. इन सब्जियों से बच्चों को आयरन, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मिलती है. आयरन खासतौर से हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है जो रक्त तक ऑक्सीजन पहुंचाता है और एनर्जी के प्रोडक्शन के लिए आवश्यक है. वहीं कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है.
सूखे मेवे और बीजसूखे मेवे और बीज बच्चों की डाइट में शामिल किए जा सकते हैं. बादाम, अखरोट और चिया सीड्स आदि बच्चों को खिलाए जा सकते हैं. इनसे शरीर को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और मैग्नीशियम भी मिलता है. इसके अलावा, प्रोटीन सिंथेसिस में ये फूड्स फायदेमंद होते हैं. इन्हें खाने पर शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों में अच्छा असर दिखता है. इसीलिए हाइट बढ़ाने के लिए सूखे मेवे और बीजों को खाया जा सकता है.
खिलाएं ये फलफल (Fruits) जैसे संतरे, बेरीज और पपीता बच्चों को खिलाए जाएं तो लंबाई बढ़ने में असर दिखता है. इनमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है और साथ ही फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स सेहत को दुरुस्त रखते हैं. विटामिन सी शरीर को आयरन सोखने में भी मदद करता है जोकि ग्रोथ के लिए जरूरी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं