Travel: संसार का सबसे बड़ा धार्मिक मेला प्रयागराज में लग चुका है. महाकुंभ में देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आते हैं. इस बीच संसार के कोने-कोने से पहुंचे लोग संगम में स्नान करने के साथ ही प्रयागराज (Prayagraj) में अलग-अलग जगहों पर घूमने भी निकलते हैं और साथ ही कई तरह के स्पॉर्ट्स और एक्टिविटीज का भी आनंद लेते हैं. अगर आप भी महांकुभ (Mahakumbh) जा रहे हैं तो प्रयागराज में कुछ एरियल एक्टिविटीज कर सकते हैं. एरियल एक्टिविटीज हवा में की जाती हैं जिनसे आपको आसमान से पूरे प्रयागराज और महाकुंभ का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा. इस बारे में बताते हुए ट्रेवलर सृष्टि गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. यहां जानिए इन एरियल एक्टिविटीज (Aerial Activities) के बारे में.
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान एरियल एक्टिविटीज
हेलीकॉप्टर राइडहेलीकॉप्टर से 7 से 8 मिनट की राइड से आपको महाकुंभ का आश्चर्यचकित कर देने वाला नजारा देखने को मिलेगा. इससे आप बर्डआई व्यू देख पाएंगे. इसकी कीमत 1300 से 1500 के बीच होगी. आपको डीपीएस स्कूल से या पवन हंस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से डिटेल्स और टिकट वगैरह मिल जाएंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूरज डूब जाने के बाद आप हॉट एयर बलून का आनंद उठा सकते हैं. हॉट एयर बलून (Hot Air Balloon) में बैठकर आपको प्रयागराज के घाट और चांदनी में डूबा संगम देखने को मिलेगा. इसकी टिकट प्रति व्यक्ति 1500 के करीब होती है.
पैरा मोटरिंगमहाकुंभ मेले का नजारा देखने के लिए पैरा मोटरिंग भी की जा सकती है. इसमें पैरोमोटर पर चढ़कर हवा में चक्कर लगाया जाता है. इस एडवेंचर स्पॉर्ट को करने का अपना ही एक अलग अनुभव है. इसके लिए प्रति व्यक्ति टिकट 3500 है और समय सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे है.
इन जगहों की भी कर सकते हैं सैर
प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान जा रहे हैं और स्नान करने के बाद भी प्रयागराज में कुछ दिन रुकने का प्लान बना रहे हैं तो प्रयागराज की कुछ बहुचर्चित जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. आप अलाहबाद म्यूजियम जा सकते हैं, जवाहर प्लैनेटेरियम जा सकते हैं, मनकामेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं और आनंद भवन घूम सकते हैं. यहां परिवार के साथ या दोस्तों के साथ जाकर भी अच्छा दिन बिताया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं