5 Collagen Rich Food: साइंस ऑफ एजिंग एक ऐसा स्किन बेरियर है, जो आजकल बहुत जल्दी नजर आने लगता है. पहले जहां साइंस ऑफ एजिंग 35-40 की एज में नजर आते थे, तो अब 30 की उम्र के बाद ही साइंस ऑफ एजिंग, चेहरे पर झुर्रियां, ढीलापन और रंगत में कमी आने लगती है. ये अनहेल्दी लाइफस्टाइल, केमिकल प्रोडक्ट, धूल मिट्टी और प्रदूषण के कारण ज्यादा होता है. ऐसे में लोग साइंस ऑफ एजिंग को कम करने के लिए कोलेजन सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन तक का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे कोलेजन (Collagen Kyu Zaroori Hai) रिच फूड जिन्हें अगर आप अपनी डाइट में शामिल करेंगे, तो इससे आपके शरीर में नेचुरली कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ने लगेगा और साइंस ऑफ एजिंग को भी आप कम कर सकते हैं.
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने से पहले याद रखें ये खास बातें, आसानी से होगी कठिन चढ़ाई
शरीर के लिए क्यों जरूरी है कोलेजन (Why Collagen Is Important For Body)
कोलेजन हमारे शरीर का सबसे जरूरी प्रोटीन होता है, जो हड्डियों, स्किन, मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूती देता है. लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है, जिससे स्किन ढीली हो जाती है, रूखी और बेजान नजर आने लगती है. साथ ही नाखून और बाल टूटने लगते हैं, जोड़ों में दर्द होने लगता है, इसलिए शरीर में कोलेजन की मात्रा सही होना बहुत जरूरी है. आइए जानें किन चीजों में नेचुरली कोलेजन पाया जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

5 कोलेजन रिच फूड (5 Foods That Can Increase Collagen)
- आंवला : आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है. विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो फ्री रेडिकल्स को कम करता है. स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाता है और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है. इसके साथ आप खट्टे फल जैसे- संतरा, नींबू, कीवी या स्ट्रॉबेरी का सेवन भी कर सकते हैं.
- फिश : फिश ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण शरीर में कोलेजन के लेवल को बैलेंस रखती है. इसका सेवन करने से स्किन में मॉइश्चर बना रहता है और ड्राइनेस नहीं होती है, इसलिए आप अपनी डाइट में फिश का सेवन कर सकते हैं.
- लहसुन : लहसुन में सल्फर पाया जाता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन के लिए एक बहुत जरूरी मिनरल है. ये आपकी स्किन में कोलेजन फॉर्मेशन को सपोर्ट करता है और आपकी स्किन रेडिएंट, जवां और खूबसूरत नजर आती हैं.
- मिल्क प्रोडक्ट : मिल्क प्रोडक्ट जैसे- दूध, दही, पनीर, जिंक और कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जो स्किन के कोलेजन को बढ़ाते हैं, यह स्किन को पोषण देते हैं जिससे स्किन की इलास्टिसिटी भी बढ़ती है.
- दाल : मूंग, मसूर, तुअर, चना दाल में कॉपर, मैंगनीज और प्रोटीन पाया जाता है, जो कोलेजन सिंथेसिस को एक्टिव करते हैं. रोजाना एक कटोरी दाल का सेवन करने से स्किन में चमक आती है और जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं