Kailash Mansarovar Yatra Trekking Tips: अगर इस साल आप कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा तैयार रहना बहुत जरूरी है. ये ट्रिप एकदम अलग लेवल का एक्सपीरियंस देता है. कैलाश पर्वत का ब्रेथटेकिंग व्यू देखना और लेक मानसरोवर (Kailash Mansarovar Yatra Kab Shuru Hogi) के पवित्र पानी में डुबकी लगाने से माना जाता है कि सारे पाप धुल चुके हैं. वैसे तो ज्यादातर ट्रैवलर्स वहां की ब्यूटी एन्जॉय करने पर फोकस करते हैं. पर, ये जर्नी थोड़ी टफ भी है और बहुत रोमांचक भी. इसलिए कुछ इंपॉर्टेंट टिप्स दिमाग में रखना जरूरी है ताकि सेफ्टी बनी रहे. तो चलो जानते हैं वो 10 जरूरी टिप्स जो आपकी कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra Ke Dauran Savdhani) को आसान और सेफ बना सकते हैं:
पार्टनर का ये बर्ताव बताता है वो जल्द लेने वाला है ब्रेकअप, Relationship Coach ने कहा हो जाएं अलर्ट
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लू वाली गर्म हवा कर सकती हैं पेट डॉग को बीमार, बढ़ती गर्मी में इस तरह करें देखभाल
1. हाइट का इशू - चूंकि बहुत हाई एल्टीट्यूड पर ट्रैवल करना पड़ता है, तो ऑक्सीजन की कमी की वजह से ब्रीदिंग प्रॉब्लम हो सकती है. अगर आपको अस्थमा या कोई भी गंभीर रेस्पिरेटरी इशू है, तो आपको इस ट्रिप को अवॉइड करना चाहिए. वरना ट्रैवल के दौरान बहुत डिस्कम्फर्ट हो सकता है.
2. गर्म पानी पीने की आदत - बहुत से लोगों को गर्म पानी पीना पसंद नहीं होता. लेकिन यहां के कोल्ड वेदर में आपको गर्म या ल्यूकवॉर्म वाटर ही मिलेगा. तो बेहतर रहेगा कि अभी से गर्म पानी पीने की आदत डाल लें, ताकि वहां कोई प्रॉब्लम न हो.
3. स्नैक्स साथ ले जाना - ट्रैवल एजेंसी वाले खाने का अरेंजमेंट तो करेंगे, लेकिन फिर भी आप अपने साथ चिप्स, कैंडी, जूस वगैरह जैसी चीजें जरूर ले जाओ. ट्रेकिंग के दौरान हल्की-फुल्की स्नैकिंग बहुत काम आती है.

4. फिटनेस बहुत ज़रूरी है - माउंट कैलाश तक की ट्रेकिंग कोई छोटी मोटी बात नहीं है. अगर आप रेगुलर फिजिकल एक्सरसाइज या योगा नहीं करते, तो यात्रा के दौरान जल्दी थक सकते हैं. इसलिए यात्रा से कम से कम एक महीना पहले से वर्कआउट की प्रैक्टिस स्टार्ट कर दो. फिट रहेंगे तो इस एक्सपीरियंस का मजा और भी दुगना हो जाएगा.
5. ट्रैवल इंश्योरेंस लेना मत भूलना - इंडिया के बाहर जाने पर कुछ भी अनसर्टन हो सकता है. एक अच्छी ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर खरीद लें जो पर्सनल लॉस, इंजरी या इमरजेंसी कवर करे. और ध्यान रखें कि वो पॉलिसी हाई एल्टीट्यूड इमरजेंसी एवाकुएशन भी कवर करे.
6. फॉरेन करंसी का अरेंजमेंट - नेपाल और तिब्बत में इंडियन करेंसी एक्सेप्ट नहीं होती. इसलिए या तो पहले से कुछ फॉरेन करंसी अरेंज कर लें या फिर अपने टूर ऑपरेटर से हेल्प ले लें. साथ में कैश भी रखें क्योंकि वहां इंटरनेशनल कार्ड्स काम नहीं करते.
7. लाइट लगेज का फंडा - पहाड़ों में बहुत भारी सामान लेकर चलना बहुत मुश्किल हो जाता है. इसलिए बहुत सारे कपड़े या अननेसेसरी चीजें कैरी न करें. लाइट ट्रैवल करना बेहतर रहेगा.
8. ब्रीदिंग इशूज पर ध्यान - माउंट कैलाश परिक्रमा के दौरान अगर सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत अपने टूर गाइड को इन्फॉर्म करें. कुछ जगहों पर ऑक्सीजन लेवल बहुत कम हो जाता है. ऐसे में वहां ज्यादा देर न रुकें, बल्कि आगे मूव करते रहें.
9. रास्ता ध्यान से देखें - पहाड़ों में नेचुरल ब्यूटी देख कर खो जाना नेचुरल है. लेकिन चलते समय अपना ट्रैक ध्यान से देखो. रास्ते ऊबड़-खाबड़ होंगे, तो गिरने या फिसलने का खतरा हो सकता है.
10. अपने ग्रुप के साथ रहें - ट्रैवल के दौरान आपको दूसरे ट्रैवलर्स भी मिलेंगे और टूर गाइड आपको ग्रुप्स में भी बांटेगा. पहाड़ों में अकेले घूमने का रिस्क न लें. हमेशा अपने ग्रुप के साथ रहें और दूसरों का भी ख्याल रखो.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं